फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेक निकली अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने की खबर, अभिनेता ने किया ये ट्वीट

Thu, 23 Jul 2020 06:46 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 23 Jul 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan covid-19 negative reports news are fake
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। आज सुबह ऐसी खबरें आई थीं कि उनकी स्वाब रिपोर्ट निगेटिव आई है। मीडिया में ऐसी खबरें सामने आने के बाद अमिताभ बच्चन खुद सामने आए। एक ट्वीट कर अभिनेता ने इन खबरों को फेक बताया है। 

Amitabh bachchan covid-19 negative reports news are fake
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने एक लिंक के साथ ट्वीट किया कि 'यह खबर गलत, गैरजिम्मेदाराना, फर्जी और बिना जानकारी के झूठी है।' अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।






 

Amitabh bachchan covid-19 negative reports news are fake
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ और अभिषेक के अलावा ऐश्वर्या, आराध्या भी नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। पहले ऐश्वर्या और आराध्या होम क्वारंटीन में थे। खबरों के मुताबिक ऐश्वर्या को लगातार बुखार की शिकायत हो रही थी। डॉक्टर्स उनका चेकअप करने घर पहुंचे थे। डॉक्टर्स को उनमें कोरोना के कुछ लक्षण नजर आए। जिसके बाद उन्हें और आराध्या को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan covid-19 negative reports news are fake
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी अमिताभ लगातार सोशल मीडिया पर फैंस से रूबरू हो रहे हैं। बुधवार को उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ लिखा, 'खामोशी की तह में छुपा लो सारी उलझनों को, शोर कभी मुश्किलों को आसान नहीं करता।'

विज्ञापन
Amitabh bachchan covid-19 negative reports news are fake
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से लगातार उनके फैंस उनके लिए दुआएं और प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन नानावती अस्पताल पहुंचे और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुए। बच्चन परिवार में सिर्फ जया बच्चन की ही टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। अमिताभ बच्चन के 26 स्टाफ मेंबर्स का भी कोरोना टेस्ट किया गया था। सभी निगेटिव पाए गए थे। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed