बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन इस समय कोरोना महामारी से जंग लड़ रहे हैं। लेकिन अमिताभ सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के संपर्क में रहते हैं। साथ ही समय समय पर अपना हाल भी बताते रहते हैं। अमिताभ ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी भी खुद ही सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अब हाल ही में अमिताभ ने अपने फैंस को अस्पताल से मजहब का पाठ पढ़ाया है।
कोरोना से जंग लड़ रहे अमिताभ बच्चन ने फैंस को पढ़ाया मजहब का पाठ, कहा- 'ये दो हथेलियां बताती हैं...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ बराबर संपर्क बनाकर रखते हैं। फिलहाल वो सोशल मीडिया के जरिए हर रोज कोई ना कोई पोस्ट साझा कर जिंदगी के फलसफे सुनाते रहे हैं। हाल ही में ऐसा ही एक ट्वीट उन्होंने एक बार फिर से किया है।
अमिताभ ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के माध्यम से अमिताभ ने अपने फैंस को मजहब का पाठ पढ़ाया है। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मजहब तो ये दो हथेलियां बताती हैं, जुड़े तो पूजा खुलें तो दुआ कहलाती हैं।'
T 3603 - मज़हब तो ये दो हथेलियाँ बताती हैं,
जुड़ें तो "पूजा" खुलें तो “दुआ” कहलाती हैं..! 🙏🏼 pic.twitter.com/5fDJxqDkcV
अमिताभ ने इस पोस्ट के साथ अपनी दो तस्वीरें भी साझा की हैं। जिसमें से एक में अमिताभ हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में उनके हाथों की हथेलियां खुली हुई हैं। अमिताभ का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस भी इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बीती 11 जुलाई को सबसे पहले अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अमिताभ में उस समय कोरोना के लक्षण साफ तौर पर दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद पूरे परिवार का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसमें अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि जया बच्चन कोरोना निगेटिव पाई गईं।
पढ़ें: अनुराग से ट्रोलर बोला- 'एक बीवी संभली नहीं और चले हैं ज्ञान बांटने', निर्देशक ने दिया ये करारा जवाब