फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफेद बालों और चेहरे पर निशान के साथ दिखीं समीरा रेड्डी, इस वजह से वीडियो करना पड़ा पोस्ट

Thu, 23 Jul 2020 06:09 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 23 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
sameera reddy on body shaming latest news in hindi
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री समीरा रेड्डी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वो अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान समीरा रेड्डी अपने वजन को लेकर काफी ट्रोल हुई थीं। ऐसे में अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए बॉडी शेमिंग पर कमेंट करने वालों को करारा जवाब दिया है। 

sameera reddy on body shaming latest news in hindi
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

समीरा ने इंस्टाग्राम पर बताया कि 'एक साल के बच्चे की मां ने मैसेज कर कहा कि वह मां बनने के बाद मोटी, भद्दी और बदसूरत हो गई हैं। उसकी बात सुनकर मुझे लगा कि मैं भी इन सबसे लड़ चुकी हूं। मुझे पता है कि कैसा लगता है।' समीरा बताती हैं कि 'बचपन से लेकर अभिनेत्री बनने तक, दूसरों से मेरी तुलना की गई। मेरी बहनें पतली थीं। इंडस्ट्री में आने के बाद मेरे रंग को लेकर कहा गया।'

sameera reddy on body shaming latest news in hindi
बेटी के साथ समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

समीरा रेड्डी वीडियो में कहती हैं कि 'कोई पतला कहेगा, कोई मोटा कहेगा, कोई सांवला कहेगा, कोई बदसूरत। हमें नैचुरल लुक को अपनाना पड़ेगा।' इस दौरान समीरा अपने चेहरे पर मुहांसों के निशान दिखाती हैं। साथ ही कहती हैं कि उनका वजन बढ़ा हुआ है। उन्हें भी पता है लेकिन इस वक्त वो अपने बच्चों के साथ एंजॉय कर रही हैं। लोगों को यह समझना पड़ेगा कि असली खुशी क्या है। तभी खुश रहा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sameera reddy on body shaming latest news in hindi
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

समीरा रेड्डी सभी मांओं को प्रेरित करते हुए कहती हैं कि एक मां होने के कर्तव्यों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। लोगों की बातें सुनकर मेंटल प्रेशर लेने से अच्छा है आप फोकस रहें। हर मां अपने आप में खूबसूरत होती है।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I had a message form a mom who says she feels ‘fat’ ‘ugly’ and ‘not beautiful’ with her post baby fat . She said she looked at me and felt dejected . OMG!!! So here are my morning swelly eyes . No tricks no make up just me owning it! And I’m hoping that this enforces a positive spin on our own expectations of ourselves . I feel coming back to the public view in a way that I feel no pressure for my own mental health has helped me stay focused on being a good mother and a person who is self accepting that makes it a healthier space for all around me . Don’t dwell on what you are not and what you don’t have ! Let’s focus on the good 🙏🏼 we are all #imperfectlyperfect #loveyourself #justthewayyouare #keepingitreal

A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera) on

विज्ञापन
sameera reddy on body shaming latest news in hindi
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि समीरा रेड्डी ने साल 2002 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म मैंने दिल तुझको दिया से की थी। इसके बाद वो रेस, नो एंट्री, दे दनादन और तेज जैसी फिल्मों में नजर आईं। आखिरी बार उन्होंने साल 2013 में कन्नड़ फिल्म में काम किया था। लंबे समय से वो फिल्मों से दूर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed