{"_id":"5cf49b31bdec2207334c4fa2","slug":"amitabh-bachchan-and-jaya-bachchan-when-living-separately","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या रेखा की वजह से अमिताभ-जया के रिश्ते में आई थी दरार, शादी के बाद अलग घर में रहने को हुए थे मजबूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या रेखा की वजह से अमिताभ-जया के रिश्ते में आई थी दरार, शादी के बाद अलग घर में रहने को हुए थे मजबूर
बॉलीवुड का बच्चन परिवार पूरी इंडस्ट्री में एक मिसाल के तौर पर जाना जाता है। 3 जून 1973 को अमिताभ बच्चन और जया बच्चन शादी के बंधन में बंधे। तब से ये जोड़ी हमेशा एक दूसरे का साथ देती नजर आई है। अगर इस परिवार में दरार की कोई बात सुनाई पड़ती है तो शायद ही कोई इस बात पर यकीन करता हो लेकिन एक समय ऐसा भी था जब बच्चन परिवार लोगों की जुबान पर चर्चा का विषय बना हुआ था।
2 of 7
amitabh bachchan, jaya bachchan
- फोटो : social media
किसी जमाने में अमिताभ के बेहद करीबी माने जाने वाले अमर सिंह ने इस बच्चन परिवार के बारे में ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। अमर सिंह के मुताबिक, 'अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के रिश्ते में दरार आ गई थी और दोनों साथ नहीं रहते थे।'
3 of 7
amar ujala
- फोटो : amar ujala
एक इंटरव्यू के दौरान अमर सिंह ने खुलासा किया था कि 'बच्चन परिवार के हर झगड़े के पीछे लोग मेरा हाथ होने का आरोप लगाते हैं। जबकि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन तब से अलग रहते हैं जब वो उनसे मिले भी नहीं थे। अमिताभ और जया में से एक जलसा में रहता है तो एक प्रतीक्षा में रहता है।' इतना ही नहीं उन्होंने जया और ऐश्वर्या के बिगड़े रिश्ते के बारे में भी खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
amitabh bachhchan and jaya bachchan
- फोटो : social media
इतने आरोपों और विवादों के बाद भी ना तो जया और ना ही अमिताभ ने इस पर कभी कुछ खुलकर बोला। बता दें कि अमिताभ और जया बच्चन की लव स्टोरी अपने आप में एक मिसाल है। फिल्म जंजीर के बाद से ही दोनों की प्यार की कहानी शुरू हो गई थी और आखिर ये शादी तक जा पहुंचीं। हालांकि अमिताभ बच्चन जया के साथ शादी से पहले कुछ वक्त बिताना चाहते थे पर पिता का कहना मानते हुए उन्होंने जया से जल्द से जल्द शादी कर ली थी।
विज्ञापन
5 of 7
Amitabh Bachchan and Rekha
अमिताभ बच्चन और रेखा की लव स्टोरी से तो रह कोई वाकिफ है। कहा तो ये भी गया था कि साल 1976 में अपनी को-स्टार रेखा के साथ फिल्म 'दो अनजाने' की शूटिंग शुरू की थी। उस दौरान रेखा और अमिताभ अपने एक दोस्त के घर में लगातार मिलते थे। इस बात को और बढ़ावा देने के लिए ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में रेखा माथे पर सिंदूर लगाकर पहुंची थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।