रक्षा बंधन पर हिंदी सिनेमा के सितारों ने भी अपने भाई बहनों के साथ खूब उत्सव मनाया। लेकिन, बच्चन परिवार के लिए ये त्योहार उतना सुखदायक नहीं रहा। जानकारी के मुताबिक अभिषेक बच्चन के चोट लगने के चलते वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनको देखने उनकी बहन श्वेता और पिता अमिताभ बच्चन रविवार की शाम अस्पताल पहुंचे। बच्चन परिवार के सूत्रों के मुताबिक अभिषेक को अपनी नई फिल्म शूटिंग करते समय चोट लगी है। हालांकि, चोट गंभीर नहीं है लेकिन फिर भी डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। पिछले हफ्ते ही अभिषेक ने अपने करियर की दूसरी फिल्म ‘तेरा जादू चल गया’ के 21 साल पूरे होने के मौके पर एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू की है। ये फिल्म तमिल थ्रिलर ‘ओथ्था सेरुप्पु साइज 7’ की हिंदी रीमेक के रूप में बन रही है।
तस्वीरें: रक्षा बंधन पर इसलिए अस्पताल में मिले अभिषेक बच्चन और श्वेता, बिग बी भी बेटे की खैरियत पूछने पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
और, इसी की शूटिंग के लिए अभिषेक बीते हफ्ते से चेन्नई में थे। इस फिल्म के हिंदी रीमेक में अभिषेक बच्चन वही किरदार करने जा रहे हैं जो मूल फिल्म में पार्थीपन ने किया था। पार्थीपन ने मूल फिल्म में लीड रोल करन के अलावा इसे लिखा और निर्देशित भी किया। फिल्म के निर्माता भी पार्थीपन ही थे। अब इसकी हिंदी रीमेक में अभिनय करने के अलावा अभिषेक बच्चन भी इसके प्रोड्यूसर खुद ही बने हैं।
अभिषेक जब मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे तो प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनके एक हाथ में पट्टियां बंधी हुई थीं और उन्होंने अपने हाथ को गले में पड़े एक पट्टे के सहारे टिकाया हुआ था। हालांकि, अभिषेक के चेहरे पर किसी तरह के दर्द या परेशानी के भाव नहीं दिखे लेकिन माना जाता है कि उनकी चोट फिल्म की शूटिंग करने के दौरान ही लगी। इस बारे में बच्चन परिवार से किसी तरह का आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों इन दिनों अपने करियर को नए सिरे से संवारने में लगे हैं। अभिषेक ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मनमर्जियां’ से अपने करियर की सेकंड इनिंग्स शुरू की है। उनकी अदाकारी को लोगों ने इसके बाद ‘लूडो’ और ‘द बिग बुल’ में भी पसंद किया है। 45 साल के हो चुके अभिषेक अब बहुत चुनिंदा फिल्में ही कर रहे हैं और ऐसी फिल्में कर रहे हैं जिनमें ग्लैमर हो न हो पर बतौर अभिनेता उनके लिए कुछ करने को जरूर हो। उनकी आने वाली कम से कम दो हिंदी फिल्में ‘बॉब बिस्वास’ और ‘दसवीं’ इसी तरह की फिल्में हैं।
वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन भी चर्चित निर्देशक मणिरत्न्म की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ का अपना बाकी का काम शुरू कर चुकी हैं। दक्षिण भारत में फिल्म का लंबा शेड्यूल पूरा करने के बाद हाल ही में फिल्ममेकर्स ने फिल्म की काफी सारी शूटिंग बुंदेलखंड इलाके में शुरू की थी। इस शेड्यूल में ऐश्वर्या भी शामिल हुईं। बताया जाता है कि इस दौरान ओरछा के किले और अन्य इलाकों में फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण दृश्य शूट किए गए हैं।