बॉलीवुड की दुनिया में हमेशा बने रहना और फिल्म करते ही सफल हो जाना आसान नहीं होता है। हर बॉलीवुड सितारे की जिंदगी में वो पल भी आता है जब वो सबसे नीचे पहुंच जाता है लेकिन फिर उठकर आगे बढ़ने वाला ही दर्शकों को याद रहता है। बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे रहे जिन्होंने फिल्में तो काफी की लेकिन उन्हें स्टार का तमगा नहीं मिल पाया और वो फ्लॉप सितारों की गिनती में आ गए। हालांकि बॉलीवुड में फ्लॉप होने का मतलब ये नहीं है कि आपको पैसे की कमी हो जाए वो भी खासकर तब जब आप किसी सुपरस्टार के बच्चे हों।
ट्विंकल खन्ना से तुषार कपूर तक: फिल्मों में फ्लॉप होकर भी आलीशान जिंदगी जीते हैं ये सितारे, करोड़ों में करते हैं कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विंकल खन्ना
भारत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल ने भी फिल्मों में काम किया है। ट्विंकल ने फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो शाहरुख के साथ 'बादशाह' फिल्म का भी हिस्सा बनी थी। ट्विंकल को ये भी भरोसा था कि उनकी फिल्म 'मेला' चलेगी लेकिन ये फिल्म जबरदस्त फ्लॉप हुई और फिर उन्होंने अक्षय कुमार से शादी कर ली। ट्विंकल अब अभिनय का हिस्सा नहीं हैं और लेखिका बन चुकी हैं। साथ ही वो साल 2010 में प्रोड्यूसर भी बन गईं। हालांकि ट्विंकल काफी अमीर हैं और बेहद ही आलीशान जिंदगी जीती हैं।
जायद खान
फिल्म 'मैं हूं ना' में लकी का किरदार निभाने वाले जायद और फिल्मों में अपनी दमदार पहचान नहीं बना पाए। संजय खान के बेटे जायद भी अब फिल्मों में नजर नहीं आते हैं। वो एक फिल्म निर्माता बन चुके हैं और खबरों की मानें तो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
उदय चोपड़ा
यश राज के बेटे और आदित्य चोपड़ा के भाई उदय चोपड़ा भी कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वो 'मोहब्बतें' और 'धूम सीरीज' जैसी हिट फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। हालांकि उदय भी एक हिट हीरो नहीं बन पाए और धीरे धीरे एक्टिंग से दूर हो गए। वो यश राज फिल्म्स के सीईओ हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
तुषार कपूर
जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर भी कई सुपहहिट फिल्मों का हिस्सा रहे। हालांकि वो कभी भी अपने दम पर कोई हिट फिल्म नहीं कर पाए ऐसे में उन्हें बॉलीवुड के फ्लॉप हीरो को तमगा मिल गया। तुषार ने 'गोलमाल सीरीज', 'खाकी' और 'शूटऑउट एट लोखंडवाला' जैसी हिट फिल्में की लेकिन वो भी इंडस्ट्री के फ्लॉप हीरो कहलाते हैं। हालांकि तुषार भी करोड़ों के संपत्ति के मालिक हैं और बेहद लग्जीरियस तरीके से वो अपना जीवन बिताते हैं।