{"_id":"612377e88ebc3ec63542dedd","slug":"rumours-of-katrina-kaif-and-vicky-kaushal-heated-argument-over-roka-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चर्चा: कटरीना कैफ और विक्की कौशल में हो गई जमकर बहसबाजी? इस बात को लेकर हुआ झगड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चर्चा: कटरीना कैफ और विक्की कौशल में हो गई जमकर बहसबाजी? इस बात को लेकर हुआ झगड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 23 Aug 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की गलियों में पर्दे के पीछे चलने वाली प्रेम कहानियां अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं और वो कहानियां जो चोरी-छिपे आगे बढ़ रही हो उसमें तो दर्शकों की दिलचस्पी और ज्यादा बढ़ जाती है। इन दिनों कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के नए लव बर्ड कहे जा रहे हैं। कटरीना और विक्की ने अपना रिश्ता सबके सामने स्वीकार नहीं किया है लेकिन दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। कई मौकों पर विक्की और कटरीना साथ में वक्त बिताते या पार्टी अटैंड करते नजर आ जाते हैं।
विक्की-कटरीना में हुई लड़ाई?
हाल ही में तो विक्की और कटरीना के रोके की खबरें भी खूब सामने आई। एक वायरल हुई तस्वीर के साथ ये कहा गया कि विक्की और कटरीना ने रोका कर लिया है। हालांकि बाद में ये साफ किया गया है कि ये एक झूठी खबर है और दोनों के बीच अभी कोई फंक्शन नहीं हुआ है। अब एक और खबर ये भी सामने आ रही है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बीच जबरदस्त बहसबाजी भी हो गई है।
2 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : Instagram
कटरीना इन दिनों सलमान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच ऐसी खबर सामने आई कि शूट पर जाने से पहले कटरीना और विक्की के बीच बहसबाजी हो गई। इस बहस की वजह ये बताई जा रही है कि दोनों इस बात से नाराज हैं कि उनके रोके की झूठी अफवाह किस की टीम के चलते फैली। दोनों इस बात को लेकर बहस कर रहे थे कि आखिर इस तरह की झूठी अफवाह फैल कैसे गई।
3 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
हालांकि उनकी बहसबाजी की खबर भी पूरी तरह सही है या नहीं ये बात भी साफ नहीं हुई है। हालांकि जब दोनों के रोके की खबर आई थी तो कटरीना की टीम की तरफ से इसका सच बताया गया था। वहीं विक्की कौशल के पिता ने भी इन खबरों को बकवास बताते हुए कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
दरअसल विक्की और कटरीना दोनों के हाथों में इन दिनों कई बड़ी फिल्में हैं। ऐसे में वो अपने काम में व्यस्त हैं साथ ही वो नहीं चाहते कि किसी झूठी खबर का असर उनके काम पर पड़े। दोनों ही अपने अपने काम को लेकर फोकस हैं और इसके साथ किसी भी तरह का मजाक नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कटरीना कैफ ने सबसे पहले कॉफी विद करण शो पर कहा था कि उन्हें लगता है कि विक्की और उनकी जोड़ी पर्दे पर अच्छी लगेगी। वहीं इस बात को सुनकर विक्की खुशी से झूमने लगे थे। इसके अलावा एक अवॉर्ड शो में विक्की को कटरीना संग ऑन स्टेज फ्लर्ट करते देखा गया। इसके बाद कई बार दोनों साथ में स्पॉट हुए जिसके बाद उनके अफेयर की खबरें चर्चा में आ गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।