फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से फैंस से नहीं मिल पाए अमिताभ बच्चन तो मांगी माफी कहा- बाहर नहीं आ सकता

Mon, 21 Oct 2019 12:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 21 Oct 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan apologies to Fans For Not Coming Out
big b - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन को शुक्रवार की देर रात मुंबई के नानावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें कार से घर जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी साथ थे। बीमार रहने के दौरान भी अमिताभ सोशल मीडिया से लगातार अपने फैंस के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने कई सारे ट्वीट्स कर फैंस को अपनी हालस से रूबरू भी करवाया।

Amitabh Bachchan apologies to Fans For Not Coming Out
AmAmitabh Bachchan outside Jalsa - फोटो : Facebook
अब घर आने के दो दिन बाद अमिताभ का एक और ट्वीट वायरल हो रहा है। अमिताभ के इस ट्वीट से साफ जाहिर है कि उन्हें अपने फैंस की बहुत फिक्र है। आप सभी जानते हैं कि अमिताभ हर रविवार की सुबह अपने घर जलसा के बाहर अपने फैंस से मिलते हैं। लेकिन इस बार ये संभव नहीं हो पाया।
Amitabh Bachchan apologies to Fans For Not Coming Out
jalsa - फोटो : Social Media
इसलिए बिग बी ने अपने फैंस से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए एक ट्वीट किया। बिग बी ने लिखा- "मैंने मना किया, इसके बाद भी लोग रविवार को मिलने के लिए आ गए। मैं माफी मांगता हूं, बाहर नहीं आ सकता।" अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan apologies to Fans For Not Coming Out
amitabh bachchan - फोटो : social media
फैंस ट्वीट कर उनकी सलामती की कामना कर रहे हैं। अपने इस ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने कुछ फोटो भी साझा की है, जिसमें लोग अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए जलसा के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं। लोग बिग बी के इस ट्वीट पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें आज महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में देखना ये है कि बिग बी वोट देने के लिए जाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
Amitabh Bachchan apologies to Fans For Not Coming Out
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

बता दें मंगलवार रात से ये खबर चल रही थी कि तबीयत बिगड़ने के बाद अमिताभ बच्चन को नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें आईसीयू में रखे जाने का दावा भी किया गया था। इसके बाद अमिताभ ने पोस्ट में लिखा था- सभी की निजता का सम्मान होना चाहिए। बीमारी और इलाज निजी चीजें हैं। इसका उल्लंघन गलत है। इसका सम्मान करिए। दुनिया में हर चीज बिकने के लिए नहीं होती है। सभी को मेरा प्यार और आभार। उन सभी के लिए जो देखभाल पर विचार करते हैं, जो चिंता करते हैं और मेरे लिए प्रार्थना करते हैं, शुक्रिया।' बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed