फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Commercials Ads: बिग बी ने विज्ञापन की दुनिया में कब रखा था कदम? चौंका देगा पूरा वाकया

Tue, 11 Oct 2022 08:43 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 11 Oct 2022 08:43 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: Big B Charge this whopping amount for one commercial ad
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों के शहंशाह कहलाने वाले बिग बी विज्ञापन की दुनिया पर भी राज करते हैं। वह कई नामी ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर हैं और करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि बिग बी ने किस ब्रांड से विज्ञापन जगत में डेब्यू किया था? उनके बेस्ट विज्ञापन कौन से हैं और एक विज्ञापन के लिए वह कितने रुपये चार्ज करते हैं?

Amitabh Bachchan Birthday: Big B Charge this whopping amount for one commercial ad
अमिताभ बच्चन - फोटो : insta

इस ब्रांड से किया था विज्ञापन जगत में डेब्यू
अमिताभ बच्चन ने मशहूर टेलीविजन ब्रांड बीपीएल से विज्ञापन जगत में कदम रखा था। इसका खुलासा बीपीएल में ब्रांड मैनेजमेंट के वाइस प्रेजिडेंट संजय प्रभु ने खुद किया था। उन्होंने बताया था, 'उस वक्त हम लोगों को यह बताना चाहते थे कि भारतीय उत्पाद भी उतने ही अच्छे हैं, जितने विदेशों से आयात किए जाने वाले प्रॉडक्ट्स हैं। ऐसे में हमने अमिताभ बच्चन पर दांव लगाया, जिन्होंने उस वक्त तक किसी भी विज्ञापन में काम नहीं किया था।' बता दें कि उस दौर में बीपीएल के इस विज्ञापन का काफी विरोध भी हुआ था।

Amitabh Bachchan Birthday: Big B Charge this whopping amount for one commercial ad
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

बिग बी के इन विज्ञापनों ने मचाई धूम
फिल्म जगत में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके बिग बी तमाम विज्ञापनों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके हैं। देश की सबसे बड़ी बिस्किट निर्माता कंपनी पारले ने अपने प्रतिद्वंद्वी ब्रिटानिया से पार पाने के लिए बिग बी पर दांव लगाया था, जिससे कंपनी को कामयाबी भी हासिल हुई। इसके अलावा अमिताभ बच्चन पोलियो यूनिसेफ कैंपेन के गुडविल एंबेसडर भी हैं। वह 2005 में बतौर एंबेसडर नियुक्त किए गए थे। 2012 में डब्ल्यूएचओ ने भारत को पोलियो महामारी वाले देशों की सूची से बाहर किया था। इसके बाद बिग बी को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: Big B Charge this whopping amount for one commercial ad
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

कैडबरी-पेप्सी भी लिस्ट में शामिल
बिग बी के मशहूर विज्ञापनों की बात करें तो लिस्ट में कैडबरी डेयरी मिल्क से लेकर पेप्सी-मैगी तक शामिल हैं। कैडबरी का 'कुछ मीठा हो जाए' लाइनर आज भी कई जगह इस्तेमाल होता नजर आ जाता है। वहीं, पेप्सी का 'ये दिल मांगे मोर' से 'ओए बबली' अब तक कोई भूल नहीं पाया है। इसके अलावा बिग बी का मैगी वाला विज्ञापन भी काफी मशहूर रहा।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: Big B Charge this whopping amount for one commercial ad
अमिताभ बच्चन

एक विज्ञापन के लिए कितना चार्ज करते हैं बिग बी?
अब हम आपको बताते हैं कि एक विज्ञापन के लिए अमिताभ बच्चन को कितने रुपये मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बी एक विज्ञापन के लिए तीन से पांच करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं, ब्रांड वैल्यू की बात करें तो बिग बी इस मामले में भी किसी से कम नहीं हैं। डफ एंड फिलिप्स सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्युएशन रिपोर्ट 2021 के मुताबिक, बिग बी की ब्रांड वैल्यू 448 करोड़ रुपये (54.2 मिलियन डॉलर) है और इस रिपोर्ट में उन्हें छठवें पायदान पर बताया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed