फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: फ्लॉप की ओर बढ़ रही अमिताभ की 'गुडबाय', मंडे टेस्ट में फेल हो गई 'गॉडफादर'

Tue, 11 Oct 2022 08:12 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 11 Oct 2022 08:12 AM IST
विज्ञापन
Monday box office collection report goodbye godfather vikram vedha ponniyin selvan 1 ps 1
गुडबाय, गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले काफी समय से चल रहे बॉक्स ऑफिस के सूखे को हाल ही में रिलीज हुई कुछ फिल्मों ने खत्म किया है। जिनमें बड़ा योगदान ब्रह्मास्त्र, विक्रम वेधा और पोन्नियन सेल्वन का रहा है। वहीं पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म फिल्म गुडबाय का हाल कुछ खास अच्छा नहीं है। इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमटती नजर आ रही है। इसी बीच बीते दिन हुई फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं गुरुवार को कैसा रहा सभी फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड-

Monday box office collection report goodbye godfather vikram vedha ponniyin selvan 1 ps 1
पीएस 1 - फोटो : social media

पीएस-1
शनिवार और रविवार को शानदार कमाई करने वाली पीएस- 1 सोमवार को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई। फिल्म ने वीकएंड पर जहां ताबड़तोड़ कमाई की थी तो वहीं सोमवार को इसके कलेक्शन में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पोन्नियिन सेल्वन-1 ने अपनी रिलीज के दूसरे सोमवार को महज 5 करोड़ 10 लाख की कमाई की है। अब फिल्म का कुल कारोबार 221.35 करोड़ पर पहुंच चुका है।

Amitabh Bachchn: राजीव गांधी के कहने पर राजनीति में आए थे बिग बी, हैरान कर देगी संन्यास लेने की वजह
 

Monday box office collection report goodbye godfather vikram vedha ponniyin selvan 1 ps 1
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम वेधा
पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में ठीक ठीक प्रदर्शन किया लेकिन वीकेंड के बाद इसकी कमाई में लगातार ब्रेक लगता चला गया। अब इस फिल्म के 11वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अब तक यह फिल्म 70.50 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday box office collection report goodbye godfather vikram vedha ponniyin selvan 1 ps 1
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

गॉडफादर
साउथ सुपरस्टार की मौजूदगी के बाद भी गॉडफादर का अब तक का बिजनेस काफी निराशाजनक रहा है। छठे दिन भी फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सोमवार को फिल्म का बिजनेस घटकर 4 करोड़ रह गया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 64.28 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Monday box office collection report goodbye godfather vikram vedha ponniyin selvan 1 ps 1
गुडबाय रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

गुडबाय
रश्मिका मंदाना और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म गुडबाय फ्लॉप की ओर तेजी से कदम बढ़ाती नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार धीमी शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने चौथे दिन महज 60 लाख का बिजनेस किया है। यानि ये फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed