सिनेमा जगत से जुड़े सभी सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहते हैं। खुद को फिट रखने के लिए सितारे अपने डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन का खासा ध्यान रखते हैं और जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। वहीं, आपने यह बात भी सुनी होगी कि फिट रहने के लिए चावल खाना बंद कर देना चाहिए। लेकिन अगर आज हम आपको कहे 61 साल के सुनील शेट्टी की फिटनेस में चावल का भी हाथ है तो आप हैरान जरूर हो जाएंगे। सुनील शेट्टी की बॉडी का आज हर कोई दीवाना है और वह यंग एक्टर को भी मात देते हैं। वहीं, सुनील शेट्टी अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको अभिनेता का फिटनेस सीक्रेट...
Tuesday Fitness: चावल से अपने दिन की शुरुआत करते हैं सुनील शेट्टी, 61 की उम्र में फिटनेस देख हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये है वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी सुबह 5 बजे उठकर सबसे पहले दो घंटे कसरत करते हैं। पहले वह एक घंटे योग और प्राणायाम करते हैं और उसके बाद 45 मिनट वो जिम में पसीना बहाते नजर आते हैं।एक बार अभिनेता ने बताया था कि शुरुआत में उन्हें जिम जाना पसंद नहीं था। ऐसे में वह पुलअप्स, पुशअप्स, सूर्य नमस्कार, दंड बैठक और योगा के अलग-अलग आसन किया करते थे। वहीं, वह मार्शल आर्ट्स भी करते थे। इन दिनों अभिनेता अपनी उम्र के हिसाब से वर्कआउट करते हैं और हर बात का खास ख्याल रखते हैं। साथ ही योगा से वह रिलेक्स महसूस करते हैं, इसलिए इसे अपने रूटीन में जरूर शामिल रखते हैं।
Tuesday Fitness: इंडस्ट्री के सबसे फिट माने जाते हैं ये अभिनेता, परफेक्ट बॉडी के लिए करते हैं कड़ी मेहनत
डाइट का रखते हैं पूरा ध्यान
सुनील शेट्टी अपनी डाइट में हर चीज शामिल करते हैं। उनका मानना है कि अपने खाने में आलू का पराठा, पूड़ी सब्जी, चावल सब कुछ शामिल करना चाहिए। लेकिन इसकी सही मात्रा होना जरूरी है। अभिनेता अपने दिन की शुरुआत चावल के साथ करते हैं। उनका मानना है कि इसमें कैलोरी ज्यादा होती है, लेकिन इसे थाली से हटाने की जरूरत नहीं है। वहीं, चावल में विटामिन बी की मात्रा अधिक होती है। अभिनेता प्रोटीन शेक और सप्लीमेंट्स लेना भी पसंद नहीं करते और जंक फूड से भी दूरी बना कर रहते हैं।
Tuesday Fitness: 79 की उम्र में युवाओं को भी मात देते हैं अमिताभ बच्चन, जानें बिग बी का डाइट और फिटनेस प्लान
डाइटिंग नहीं, संतुलित आहार जरूरी
सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मोटापा कम करने के लिए लोगों के बीच बहुत सी गलत धारणाएं हैं, जिससे वह भ्रमित हो रहे हैं और फिट होने के लिए पैसा भी बहा रहे हैं। लेकिन फिट रहने के लिए ऐसा करनी की जरूरत नहीं है। घर बैठकर ही आप संतुलित आहार लेकर खुद को फिट कर सकते हैं। ऐसे में दूसरे लोगों की बातों पर ध्यान न देकर खुद पर दें।
Bollywood Actors Comeback: पर्दे पर लंबे ब्रेक के बाद आए ये सितारे, नहीं चला पाए कोई जादू