फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल-80 किस्से: रेखा-जया ही नहीं इन अभिनेत्रियों के साथ भी इश्क फरमा चुके हैं अमिताभ, पर्दे पर खूब जमी जोड़ी

Tue, 11 Oct 2022 12:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 11 Oct 2022 12:55 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday not only Rekha Jaya actor romanced with these actresses zeenat aman parveen
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का शहंशाह कहा जाता है, जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में साल 1968 में रिलीज हुई फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से अपनी शुरुआत की थी। अभिनेता 11 अक्तूबर को अपना 80वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। उन्हें बॉलीवुड में आए 50 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। इन वर्षों में अमिताभ बच्चन ने एक से एक हिट फिल्म दी, जिसमें 'डॉन', 'दीवार', 'मर्द', 'कुली', 'शराबी', 'शोले', 'कभी खुशी कभी गम' और 'बागबान' समेत कई फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में अभिनेता की एक्टिंग के साथ-साथ को-एक्ट्रेस संग उनकी केमिस्ट्री पर भी फैंस का ध्यान जरूर गया है। बिग बी ने बॉलीवुड की कई हिट अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन पर रोमांस किया है। आइए आपको बताते हैं कि फैंस के बीच किस अभिनेत्री के साथ उन्हें पसंद किया गया। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं।

Amitabh Bachchan birthday not only Rekha Jaya actor romanced with these actresses zeenat aman parveen
जीनत अमान, अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया

जीनत अमान
इस लिस्ट में जीनत अमान का नाम सबसे ऊपर है। अमिताभ और जीनत ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिसमें 'डॉन', 'लावारिस', 'दोस्ताना' और 'राम बलराम' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में सबसे ज्यादा हिट 'लावारिस' रही। उस जमाने में इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी।

यह भी पढ़ें:- 80 साल-80 किस्से: सुपरमैन-बैटमैन को टक्कर दे चुके हैं अमिताभ, सुप्रीमो बन कॉमिक्स की दुनिया में मचाया था धमाल
 

Amitabh Bachchan birthday not only Rekha Jaya actor romanced with these actresses zeenat aman parveen
अमिताभ बच्चन-परवीन बाबी - फोटो : सोशल मीडिया

परवीन बाबी
अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी भी एक साथ कई फिल्मों में नजर आए हैं और दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते थे। साल 1975 में रिलीज हुई ‘दीवार’ में अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। इसके अलावा, दोनों को एक साथ अमर अकबर एंथोनी, शान और खुद्दार जैसी फिल्मों में देखा गया था।

यह भी पढ़ें:- 80 साल-80 किस्से: एक नहीं साल में दो बार जन्मदिन मनाते हैं बिग बी, जानें शाहंशाह के जीवन से जुड़ा यह किस्सा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday not only Rekha Jaya actor romanced with these actresses zeenat aman parveen
हेमा मालिनी-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हेमा मालिनी
अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की जोड़ी भी बड़े पर्दे पर हिट रही है। हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शकों में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे दोनों की फिल्म ‘बागबान’ के बारे में नहीं पता होगा। माता-पिता के रोल में भी फिल्म में अमिताभ और हेमा छा गए थे। इसके अलावा, वे दोनों 'शोले', 'बागबान', 'अंधा कानून' और 'बाबुल' एक साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें:- 80 साल-80 किस्से: जब हो गया था कांग्रेस का पत्ता साफ, तब अमिताभ ने यूं दिया था गांधी परिवार का साथ

विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday not only Rekha Jaya actor romanced with these actresses zeenat aman parveen
रेखा-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा
यह लिस्ट रेखा के नाम के बिना पूरी हो नहीं सकती है। एक समय पर रेखा और अमिताभ हिंदी सिनेमा की हिट जोड़ी थे। दोनों ने एक साथ 'खून पसीना', 'गंगा की सौगंध', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'मिस्टर नटवरलाल', 'सुहाग' और 'राम बलराम' जैसी दमदार फिल्मों में काम किया है। दोनों की फिल्मों को आज भी दर्शक बेहद चांव से देखते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed