फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan Birthday: बिग बी के घर के बाहर पुलिस की कड़ी चौकसी, शुरू हुए ये इंतजाम

Fri, 09 Oct 2020 01:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 09 Oct 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Preparations Started By Mumbai Police To Maintain Social Distancing In The Times Of Covid 19
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan

दो दिन बाद 78 साल के होने जा रहे अमिताभ बच्चन के घर के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। मुंबई पुलिस को आशंका है कि इस दिन बड़े बच्चन के घर के सामने लगने वाली भीड़ इस साल भी लौट सकती है। कोरोना महामारी को देखते हुए मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इसका पालन कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इस बीच खबर ये भी मिली है कि इस बार अमिताभ बच्चन ने अपनी बर्थडे पार्टी कैंसिल कर दी है।

Amitabh Bachchan Birthday Preparations Started By Mumbai Police To Maintain Social Distancing In The Times Of Covid 19
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल फोटो

पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर यानी आने वाले रविवार को 78 साल के होने वाले हैं। यह मौका ऐसे वक्त पर आया है जब लोग एक दूसरे से मिलने से भी कतरा रहे हैं तो ऐसे में अमिताभ बच्चन अपने 78वें जन्मदिन को कैसे मनाएंगे? उनके परिवार के करीबी सदस्यों ने बताया है कि अमिताभ के इस जन्मदिन के खास मौके पर महामारी के इस दौर में कोई भी जश्न नहीं मनाया जाएगा। इस बार अमिताभ सिर्फ अपने परिवार के साथ ही समय बिताएंगे और शूटिंग कर रहे होंगे।

Amitabh Bachchan Birthday Preparations Started By Mumbai Police To Maintain Social Distancing In The Times Of Covid 19
अमिताभ बच्चन - फोटो : @SrBachchan

अमिताभ बच्चन इस समय रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। वह लगातार इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं और ज्यादा से ज्यादा शूटिंग करके अपने बाकी के रुके हुए कामों को जल्द से जल्द शुरू करना चाहते हैं। वहीं परिवार के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है कि अमिताभ बच्चन का यह जन्मदिन बहुत ही शांत और बिना हो-हल्ला के मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Preparations Started By Mumbai Police To Maintain Social Distancing In The Times Of Covid 19
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

वैसे भी अमिताभ बच्चन को काम करना बहुत पसंद है और वह इस समय 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग भी कर रहे हैं। तो हो सकता है कि वह अपने जन्मदिन पर भी शूटिंग ही कर रहे हों। हर साल अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके जुहू स्थित घर जलसा के सामने सैकड़ों की तादाद में लोग आते हैं। वह तरह तरह की चीजों के साथ तैयार होकर आते हैं और अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Preparations Started By Mumbai Police To Maintain Social Distancing In The Times Of Covid 19
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @SrBachchan

अमिताभ बच्चन भी अपने घर के बाहर निकल कर इन लोगों का अभिवादन करते हैं और धन्यवाद करके उन्हें विदा करते हैं। लेकिन, इस बार ऐसा कुछ होने की भी संभावनाएं कम ही हैं। हालांकि, अमिताभ की दीवानगी उनके प्रशंसकों में अब भी बहुत है तो पुलिस को शंका है कि कुछ प्रशंसक इस बार भी उनके घर के सामने एकत्रित हों।

पढ़ें: ‘शोले’ का फैन ब्वॉय अब बना अमिताभ बच्चन की फिल्म का निर्माता, यहां पढ़िए इस फिल्म की पूरी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed