अमिताभ बच्चन का आज यानी 11 अक्टूबर को जन्मदिन है। अमिताभ ने अपनी बढ़ती उम्र का जश्न शान से सोशल मीडिया पर मनाया। उन्होंने जन्मदिन के मौके पर अपनी एक फोटो साझा की है जिसके साथ उन्होंने अपनी उम्र का जिक्र भी किया। अमिताभ के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले रेखा का जन्मदिन होता है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) को लेकर फिल्मी गलियारों में तमाम तरह की बातें कही गईं है। इनके प्यार के किस्से अक्सर सुनने-पढ़ने को मिल ही जाते है।
Amitabh Bachchan Birthday: 'लोगों ने कहा मैं जया को छोड़कर रेखा के साथ रहने लगा हूं', पहली बार रेखा संग रिश्ते पर बोले थे अमिताभ बच्चन
बहुत कम मौके ऐसे आए जब रेखा और अमिताभ एक दूसरे के बारे में बोलते नजर आए। रेखा ने जहां सिमी ग्रेवाल को दिए इंटरव्यू में अपने और अमिताभ के रिश्ते पर बात की वहीं अमिताभ ने भी 1998 में ऐसा ही एक इंटरव्यू दिया। अमिताभ का ये इंटरव्यू बहुत खास माना जाता है। इस इंटरव्यू में अमिताभ ने पहली बार रेखा के साथ अपने संबंधों पर बात की थी। आज हम आपको उसी इंटरव्यू के बारे में बताने जा रहे हैं।
सिमी- एक बात जो हर दूसरे साल सामने आती है वो है आपका और रेखा का अफेयर, ऐसा क्यों होता है और लोग क्यूं ऐसी बातें उछालते हैं?
अमिताभ- ये उन लोगों से पूछिए जो जानबूझकर उछालते हैं।
सिमी- कौन ऐसी बातें पैदा करता है?
अमिताभ- मीडिया
सिमी- आपको लगता है कि ये सिर्फ मीडिया की देन है?
अमिताभ- अगर इसके पीछे कोई और है तो मुझे इसका पता चलना चाहिए।
सिमी- क्या आप दोनों कभी एक दूसरे से मिले?
अमिताभ- वो मेरी साथी कलाकार थीं, मेरी को-स्टार थीं और जब हम साथ काम करते हैं तो जाहिर हैं कि हम मिलेंगे भी। सामाजिक नजरिए से देखा जाए तो हम दोनों के बीच कुछ भी एक जैसा नहीं है। बस इतना ही है।
सिमी- आप लोग एक दूसरे से कब से नहीं मिले?
अमिताभ- सालों से। मेरा मतलब है कि कभी-कभार हम किसी अवार्ड फंक्शन में या फिर किसी दूसरे समारोह में टकरा जाते हैं। बस इतना ही है।
सिमी- लेकिन जबसे आप लोगों ने साथ काम करना बंद किया तबसे आप लोगों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई?
अमिताभ- नहीं, हमने सालों से साथ काम ही नहीं किया।
