बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन इस साल अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। 11 अक्तूबर 1942 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में जन्में बिग बी ने अपने करियर में जो मुकाम हासिल किया है वो शानदार है। जहां उनके उम्र के ज्यादातर हीरो अब फिल्मी पर्दे से दूर रहते हैं तो वहीं अमिताभ सिर्फ बड़े पर्दे ही नहीं बल्कि टीवी जगत में भी नाम कमा रहे हैं। साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और जमाने के साथ कदम से कदम मिलाते हैं।
Big B Birthday: अपने जन्मदिन की पोस्ट में खुद की ही उम्र गलत बता बैठे अमिताभ बच्चन, बेटी श्वेता ने किया ठीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता बच्चन नंदा ने अमिताभ को कमेंट सेक्शन में बताया कि इस साल उनका 79वां जन्मदिन है ना की 80। दरअसल अमिताभ ने समझा की इस साल वो अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं और इसलिए उन्होंन ऐसा पोस्ट साझा कर दिया वहीं उनकी बेटी ने बता दिया कि 80 में कदम रखने के लिए अभी उनके पास एक साल और है इस साल वो अभी 79 के हो रहे हैं।
T 4057 - .. walking into the 80th ..
जब साठा (60 ) तब पाठा
जब अस्सी (80) तब लस्सी !!! 🤣🤣🤣
मुहावरे को समझना भी एक समझ है !! 🤣 pic.twitter.com/hVonvz81sC
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में सभी फैंस और शुभ चिंतकों का धन्यवाद जताया। उन्होंने लिखा, 'मेरा दिल जो इन सारी बधाइयों से भर गया है मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं आपको कैसे बताऊं, आप सबको एक एक करके बधाई देना आसान नहीं है लेकिन मुझे पता है कि आप मुझे समझते हैं और मैं आपको और हमारा ये प्यार ही काफी है'।
बिग बी को उनके जन्मदिन के मौके पर सितारों से ढेर सारी बधाई मिली। उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम किया तो रणवीर सिंह ने लिखा- गैंगस्टर।भूमि पेडनेकर ने लिखा- स्वैग हैप्पी बर्थडे सर। इसके साथ ही फैंस ने भी जमकर उन्हें बधाई दी और इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वो केबीसी 13 को होस्ट कर रहे हैं और इस गेम शो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही अमिताभ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'मेडे' में नजर आने वाले हैं। आखिरी बार अमिताभ फिल्म 'चेहरे' में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई थी।