{"_id":"61639ef88ebc3e33256a1cb3","slug":"dilip-kumar-saira-banu-tied-knot-on-11-october-1966-know-beautiful-love-story-on-their-wedding-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की सालगिरह: जब दिलीप कुमार ने सायरा बानो के साथ फिल्म करने से किया था इनकार, फिर यूं शुरू हुई मोहब्बत की दास्तान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी की सालगिरह: जब दिलीप कुमार ने सायरा बानो के साथ फिल्म करने से किया था इनकार, फिर यूं शुरू हुई मोहब्बत की दास्तान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 11 Oct 2021 08:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सायरा बानो, दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार अब सिर्फ एक याद बन चुके हैं। इसी साल 7 जुलाई को वो हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए और अपने पीछे छोड़ गए कुछ ऐसे किस्से कहानियां जो उन्हें प्यार करने वालों के लिए किसी जागीर से कम नहीं है। 11 अक्तूबर को दिलीप कुमार और सायरा बानो ने शादी की थी और आज उनकी 56वीं सालगिरह है लेकिन ये पहला मौका है जब इसे मनाने के लिए सायरा के साथ दिलीप कुमार नहीं है। टूटते रिश्तों के बीच दिलीप और सायरा की जोड़ी ऐसी रही है जिसने प्यार की मिसाल कायम की है। किसी से शादी करना और फिर उसी का हो जाना ऐसी चाहत निभाने का दम हर किसी में नहीं होता लेकिन सायरा के लिए ये बस ऐसे रहा जैसे सांस लेना।
यूं बन गए दिलीप और सायरा एक नाम
सायरा बानो महज 12 साल की थीं जब वो दिलीप कुमार से प्यार करने लगी थीं और उन्होंने सोचा था कि एक दिन वो उन्हें अपना बना लेंगी। दिलीप को भी शायद नहीं पता रहा होगा कि एक ऐसी लड़की भी उनका इंतजार कर रही है जिसके लिए दुनिया में उनके अलावा कोई और मायने नहीं रखता। हालांकि फिल्मी पर्दे पर कुछ ऐसा भी हुआ था जब दिलीप कुमार ने सायरा बानो के साथ फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था।
2 of 5
दिलीप कुमार और सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'आन' देखने के बाद ही सायरा बानो को दिलीप कुमार से प्यार हो गया था। सायरा को पता था कि अगर उन्हें दिलीप कुमार के करीब जाना है तो फिर उन्हें भी फिल्म करनी होगी। सायरा फिल्मों में आ गईं और शम्मी कपूर संग फिल्म 'जंगली' से उन्हें सफलता भी मिली। इसके बाद वो वक्त भी आया जब सायरा बानो को एक फिल्म में दिलीप कुमार के साथ काम करने का मौका मिला।
हालांकि दिलीप कुमार ने जब सायरा का नाम सुना तो उनके साथ फिल्म करने से इनकार कर दिया। दरअसल दिलीप सायरा से उम्र में 22 साल बड़े थे और उन्हें लगा कि पर्दे पर सायरा उनसे काफी छोटी लगेंगी और उनकी जोड़ी अच्छी नहीं लगेगी। इसके बाद फिल्म में सायरा को हटाकर मुमताज को कास्ट कर लिया गया। हालांकि उस वक्त दिलीप को भी नहीं पता होगा कि एक दिन वही सायरा उनकी जीवन संगिनी बन जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिलीप कुमार, सायरा बानो
- फोटो : फाइल फोटो
सायरा के जन्मदिन के मौके पर दिलीप कुमार उनके घर पहुंचे और उन्हें देखते ही रह गए। ये पहला मौका था जब दिलीप को एहसास हुआ कि सायरा बिल्कुल अलग हैं। इसके बाद दोनों को प्यार हो गया और 11 अक्तूबर 1966 को दोनों ने शादी कर ली। उनके उम्र का फासला कभी उनके बीच नहीं आया और आखिरी दम तक सायरा दिलीप के साथ रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
सायरा बानो, दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी शादी की सालगिरह से पहले सायरा ने दिलीप कुमार को याद करते हुए एक पोस्ट लिखा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि भले ही दिलीप इस दुनिया में ना हो लेकिन उनके ख्यालों में आज भी दोनों साथ घूमते हैं। दिलीप कुमार के चले जाने के सबसे अधिक दुख सायरा को है लेकिन उनका दिल जानता है कि उनके कोहिनूर उनके पास हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।