सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: जब कर्ज में डूब गए थे अमिताभ बच्चन, 'मोहब्बतें' और ‘केबीसी’ ने ऐसे बदली थी किस्मत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 11 Oct 2021 07:10 AM IST
विज्ञापन
Know how the film Mohabbatein and KBC helped Amitabh Bachchan during the financial crisis
amitabh bachchan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्मी जगत में एक लंबा सफर तय किया है। 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन का 79वां जन्मदिन है। इस उम्र में भी वह फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने साल 1969 में रिलीज हुई फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ में बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एक से एक हिट फिल्में दीं, जिसमें ‘शोले’, ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘आनंद’, ‘जंजीर’, ‘अभिमान’, ‘दीवार’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘शक्ति’ समेत कई फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों की वजह से आज उन्हें बॉलीवुड का ‘शहंशाह’ कहा जाता है।


 
अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में अपने शानदार काम की वजह से नाम के साथ-साथ दौलत भी खूब कमाई है। लेकिन हर आम इंसान की तरह अमिताभ बच्चन ने भी अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। अमिताभ बच्चन की जिंदगी में एक समय ऐसा आया था, जब लाखों-करोड़ों की प्रोपर्टी के मालिक बिग बी ने खुद को दीवालिया घोषित कर दिया था। इतना ही नहीं, कर्जदार अमिताभ बच्चन के दरवाजे तक पहुंच गए थे।

Trending Videos
Know how the film Mohabbatein and KBC helped Amitabh Bachchan during the financial crisis
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

कर्ज में डूब गए थे अमिताभ बच्चन
90 के दशक में अमिताभ बच्चन का करियर पीक पर था। ऐसे में उसी दौर में बिग बॉस ने अपना एक प्रोडक्शन हाउस खोला था, जिसका नाम ABCL था। लेकिन इस प्रोडक्शन हाउस में अमिताभ को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। हैरानी की बात ये है कि, इस प्रोडक्शन हाउस में हुए नुकसान की वजह से बिग बी ने खुद को दीवालिया तक घोषित कर दिया था। वह कर्ज में पूरी तरह डूब गए थे। इस मुश्किल समय में अमिताभ बच्चन का हाथ डायरेक्टर यश चोपड़ा ने थामा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know how the film Mohabbatein and KBC helped Amitabh Bachchan during the financial crisis
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

मोहब्बतें से बदले दिन
अमिताभ बच्चन ने यश चोपड़ा के साथ कई फिल्में की हैं, जिसकी वजह से बिग बी के करियर को चार चांद लग गए थे। हालांकि, फिल्म ‘सिलसिला’ के बाद दोनों ने लंबे समय तक साथ काम नहीं किया था। लेकिन जब 90 के दशक में अमिताभ बच्चन कर्ज में डूब गए थे, तब उन्हें फिर से यश चोपड़ा की याद आई थी। अमिताभ यश चोपड़ा के पास गए और उन्होंने एक फिल्म की मांग की।

Know how the film Mohabbatein and KBC helped Amitabh Bachchan during the financial crisis
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan

अमिताभ बच्चन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘उन दिनों में सोच रहा था अब अगला कदम क्या होगा? मैंने सोचा कि मैं एक एक्टर हूं। तो जाओ और एक्टिंग करो। फिर मैं यश जी के पास गया। मैंने कहा कि मेरे पास कोई काम नहीं है, मुझे काम दीजिए। मैं बहुत जरूरतमंद हूं।’ इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘मोहब्बतें’ की, जिससे उनकी गाड़ी पटरी पर आने लगी।

विज्ञापन
Know how the film Mohabbatein and KBC helped Amitabh Bachchan during the financial crisis
kbc 11 - फोटो : sony

कौन बनेगा करोड़पति ने दी बिग बी को एक नई पहचान
इसी दौरान अमिताभ बच्चन को हॉलीवुड के सुपरहिट शो 'who wants to be millionaire' के हिन्दी स्वरूप 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करने का ऑफर मिला। इस शो को हां करने के लिए अमिताभ ने बिल्कुल भी समय नहीं लगाया था। इस रियलिटी शो की रेटिंग हमेशा अच्छी रहती है। इस शो के जरिए अमिताभ ने टीवी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। कहा जाता है कि, इस शो के लिए बिग बी 15 करोड़ रुपये फीस लेते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed