बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हाल ही में कोरोना जैसी महामारी को मात देकर लौटे हैं। अमिताभ के साथ उनका पूरा परिवार (जया बच्चन कोरोना संक्रमित नहीं हुई थीं) भी इस महामारी की चपेट में आ गया था। लेकिन सभी ने एक- एक कर इस संक्रमण को मात दी और सभी अब अपने घर में हैं। लेकिन इसी बीच अब अमिताभ बच्चन बड़ी ही दुविधा में फंस गए हैं। जिसका जिक्र उन्होंने अपने एक ब्लॉग में किया है।
फैंस के मैसेजेस से परेशान हुए अमिताभ बच्चन, ब्लॉग लिखकर बताया हर एक को जवाब देना संभव नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अक्सर अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए ही रूबरू होते हैं। लेकिन यही अब अमिताभ के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। अमिताभ रोजाना ब्लॉग लिखते हैं और वो कोशिश करते हैं कि अपने हर फैन को निजी रूप से जवाब दे सकें। लेकिन अब अमिताभ बच्चन का ये अंदाज उन पर ही भारी पड़ रहा है।
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक नया ब्लॉग लिखा है। अपने नए ब्लॉग में उन्होंने बताया है कि उनके फोन पर SMS जैम हो चुके हैं। व्हाट्सएप भी मैसेजेस से भरा पड़ा है और ईमेल पर 9800 मैसेज पड़े हुए हैं। अब अमिताभ ने अपने ब्लॉग में बताया है कि वे इतने सारे मैसेजेस से परेशान हो गए हैं। उनकी मानें तो सभी को जवाब देना संभव नहीं है। इससे उनका काफी टाइम इसी काम में निकल रहा है। अमिताभ के मुताबिक वो सभी को निजी रूप से जवाब देना चाहते हैं क्योंकि ये उनका तरीका है, लेकिन अब ऐसा करना भी मुश्किल साबित हो रहा है।
अमिताभ अपने ब्लॉग में लिखते हैं, 'हर किसी की एक समय सीमा होती है, सभी के पास अपने काम होते हैं, कई बार मैं जवाब नहीं दे पाता हूं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि ब्लेम गेम शुरू कर दिया जाए। ऐसा कर आप मेरा काम बढ़ा रहे हैं। मैं अपनी तरफ से बेस्ट कोशिश जारी रखूंगा। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में इस बाद का भी जिक्र किया है कि कई फैन्स ऐसे भी सामने आए हैं जो जानबूझकर कई सारे प्लेटफॉर्म पर उन्हें मैजेस भेजते हैं। ये फैन्स कोशिश करते हैं कि अमिताभ बच्चन कहीं ना कहीं तो उन्हें जवाब देंगे ही।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं कि वो अपने हर एक फैन की बात का जवाब दे सकें। लेकिन ऐसा करना उनके लिए नामुमकिन हो जाता है। क्योंकि फैंस के मैसेज ही इतनी तादाद में आते हैं। लेकिन इसी बीच फैंस की कई तरह की बातें करने लगते हैं जो अमिताभ को पसंद नहीं आ रही हैं। जिसका जिक्र उन्होंने अपने ब्लॉग में किया है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त महेश शेट्टी ने जोड़े हाथ, बोले- सच्चाई को जीतने दो