फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

36 साल पहले आज ही के दिन मौत के मुंह से निकल कर आए थे बिग बी, एक सीन ने पहुंचा दिया था अस्पताल

Thu, 02 Aug 2018 06:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan called 2nd August of his second birthday after Coolie film incident
coolie film
छोटा सा हादसा इंसान की जिंदगी कितनी बदल देता है इसका जीता जागता उदाहरण बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैं। अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमाजगत में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया और 75 साल की उम्र में वह अब भी काम कर रहे हैं। बिग बी हमेशा से ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं इस बीच उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया जो आपको 36 साल पहले हुए हादसे की याद दिला देगा।

 
Amitabh Bachchan called 2nd August of his second birthday after Coolie film incident
amitabh bachchan
दरअसल, 'कुली' फिल्म में एक फाइट सीन के दौरान पुनीत इस्सर को अमिताभ के पेट पर मंच मारना था। गलती से यह पंच इतनी तेज लग गया था कि अमिताभ बच्चन की हालत काफी गंभीर हो गई थी। आनन फानन में बिग बी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद वह आज ही के दिन यानी कि 2 अगस्त 1982 को जिंदगी की जंग जीतकर घर आए थे।
Amitabh Bachchan called 2nd August of his second birthday after Coolie film incident
amitabh bachchan
इस हादसे को याद करते हुए और लोगों की दुआओं का शुक्रिया अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर किया। बिग बी ने ट्वीट किया- 'कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद 2 अगस्त के दिन मुझे नई जिंदगी मिली थी। मुझे पता है आप सभी की दुआओं की वजह से मुझे दूसरी जिंदगी वरदान के रूप में मिली थी। आप सभी का दिल से शुक्रिया।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan called 2nd August of his second birthday after Coolie film incident
amitabh bachchan
'कुली' फिल्म के उस हादसे को भले ही 36 साल हो चुके हैं लेकिन लोग आज भी उस हादसे को याद करके दहल जाते हैं। अमिताभ बच्चन को कुली के सेट पर 26 जुलाई 1982 को चोट लगी थी। उस वक्त बिग बी की हालत बहुत नाजुक थी। डॉक्टरों ने 1 अगस्त को जवाब दे दिया था। 2 अगस्त को जया उनके बिस्तर के करीब उनका हाथ थामे बैठे रो रही थीं और तभी अमिताभ बच्चन के दाहिने हाथ का अंगूठे ने जुंबिश की। जया ने डॉक्टरों को बुलाया और उसके बाद ही अमिताभ बच्चन धीरे धीरे होश में आए। 'कुली' फिल्म का नाम अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल है। ये पूरा सीन अमिताभ बच्चन की फिल्म मेजर साब में रिक्रिएट किया गया था। तभी से अमिताभ बच्चन 2 अगस्त को अपना दूसरा जन्मदिन मनाते रहे हैं। 
विज्ञापन
Amitabh Bachchan called 2nd August of his second birthday after Coolie film incident
amitabh
फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों बुल्गारिया में अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। आपको बता दें, अयान और रणबीर करीबी दोस्त भी हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही आलिया और रणबीर के अफेयर की चर्चा जोरों पर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed