फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खराब स्वास्थ्य के चलते अमिताभ बच्चन ने रद्द किया दुबई का कार्यक्रम, फैंस हुए निराश

Fri, 01 Nov 2019 12:56 PM IST
Avinash Pal मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 01 Nov 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan cancels Sharjah International Book Fair event in UAE Dubai due to ill health
amitabh bachchan - फोटो : social media

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्यायों से जूझ रहे हैं। इसके चलते बिग बी अब दुबई में संपन्न होने वाले शारजाह अंतराष्ट्रीय पुस्तक मेला का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। अमिताभ बच्चने के ना आने की खबर सामने आते ही पुस्तक मेला में सुपरस्टार की झलक पाने की उम्मीद लगाए बैठे फैंस निराश हो गए हैं। 

Amitabh Bachchan cancels Sharjah International Book Fair event in UAE Dubai due to ill health
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

शारजाह बुक अथॉरिटी ने अपने आधिकाारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी साझा की। ट्वीट करते हुए बुक अथॉरिटी ने लिखा, 'बहुत दुख के साथ हम यह बताना चाहते हैं कि अमिताभ बच्चन शारजाह पुस्तक मेला का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण उन्हें सफर करने की मनाही है।' 

Amitabh Bachchan cancels Sharjah International Book Fair event in UAE Dubai due to ill health
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, 'कार्यक्रम को रद्द करना मदद नहीं कर सकता है। वह डॉक्टर की चेतावनी के बाद भी पिछले कुछ सालों से लगातार काम कर रहे हैं। अब उन्हें उनके स्वास्थ्य को लेकर चेतावनी दी गई है। अगर अब भी वह पुराने स्तर पर ही काम करना जारी रखते हैं तो उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जिसके बाद अब वह भी अब कुछ समय के लिए आराम करने का मन बना रहे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan cancels Sharjah International Book Fair event in UAE Dubai due to ill health
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही अमिताभ बच्चन कुछ चेकअप कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थें। जिसके बाद से बिग बी अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्कता बरत रहे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया था कि वह  ट्यूबरक्लोसिस  (टीबी) और हेपेटाइटिस बी से पीड़ित हैं। उनके लिवर का 75 फीसदी हिस्सा खराब है और वह सिर्फ 25 फीसदी लिवर के सहारे जी रहे हैं।  

पढ़ें: ऐश्वर्या के 46वें जन्मदिन पर अभिषेक ने शेयर की 'शाही' तस्वीर, रोम में ऐसे मना रहे जश्न

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed