प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया है कि देशभर में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर एक करोड़ के पार को गई है। इस योजना का काफी लोगों की जिंदगी में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। पीएम मोदी ने बुधवार को इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बड़ी उपलब्धि पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें बधाई दी है।
इस बड़ी कामयाबी के लिए अमिताभ बच्चन ने दी पीएम मोदी को बधाई, ट्विटर पर लिखी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर एक करोड़ के पार होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर बधाई दी है। अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी की इस योजना को मील का पत्थर बताया और उन्हें बधाई दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आयुष्मान भारत मील का पत्थर जैसी कमायाबी के लिए बहुत बधाई।'
T 3536 - Many congratulations to Ayushman Bharat for achieving this milestone ..@PMOIndia @drharshvardhan @AyushmanNHA @ibhushan #1CroreAyushman https://t.co/8s62a9h8lm
अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। वहीं अमिताभ बच्चन के अलावा अभिनेता अजय देवगन भी आयुष्मान भारत योजना को मिली इस कामयाबी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत ने एक करोड़ लाभार्थियों की संख्या को पार कर लिया है। दो साल के भीतर एक बड़ी उपलब्धि। मैं इस मील के पत्थर पर श्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई देता हूं। एक सेहतमंद राष्ट्र ही मजबूत राष्ट्र होता है।'
The worlds largest health scheme #AyushmanBharat has crossed the landmark of 1 crore beneficiaries. A huge feat in under 2 years. I congratulate Shri @narendramodi ji on this milestone. A healthy nation is a strong nation!@PMOIndia @drharshvardhan @ibhushan @AyushmanNHA https://t.co/6A96lKGNOO
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया, 'यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है कि आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। दो वर्ष से भी कम समय में इस कार्यक्रम ने काफी संख्या में लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।' इस ट्वीट में प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के सभी लाभार्थियों और उनके परिवार के लोगों को शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की।
पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत से जुड़े सभी डॉक्टर्स, नर्सेस, स्वास्थ्य कर्मियों एवं बाकी लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने ही इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम बनाया है। पीएम मोदी ने कहा, 'इस योजना ने अनेक भारतीयों का भरोसा जीता है जिसमें खासतौर पर गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोग शामिल हैं।' गौरतलब है कि मोदी ने सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत की शुरुआत की थी। इसे सरकार ने कहा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना है।
पढ़ें: पैदल चल रहे मजदूरों की हालत देख भावुक हुए शक्ति कपूर, गाना गाकर सरकार से की अपील- 'मुझे घर है जाना