अमिताभ बच्चन शनिवार की शाम को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हुए। बाद में एक ट्वीट कर उन्होंने बताया कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। अमिताभ के साथ उनके बेटे अभिषेक भी कोरोना की चपेट में हैं। फिलहाल अमिताभ की हालत स्थिर है।
Amitabh Bachchan COVID Test: आज आएगा अमिताभ बच्चन के कोरोना टेस्ट का दूसरा रिजल्ट, जानें बिग बी की हेल्थ अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर के बाद पूरे देश में उनके लिए दुआएं की जाने लगीं। बॉलीवुड सितारों से लेकर नेता और उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने लगे। अब इस बीच डॉक्टर्स ने उनके स्वास्थ्य को लेकर हेल्थ अपडेट दी है।
मुंबई के नानावती अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 'अमिताभ की हालत स्थिर है। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन यूनिट में भर्ती कराया गया है।'
Amitabh Bachchan is stable with mild symptoms and is currently admitted in the isolation unit of the hospital: Public Relation Officer, Nanavati Super Speciality Hospital, Mumbai. (File pic) pic.twitter.com/2v8I5MMS6V
आज अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना टेस्ट का दूसरा रिजल्ट आना है। उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों को दूसरे रिपोर्ट का इंतजार है। बता दें कि अभिताभ के परिवार में जया बच्चन और ऐश्वर्या राय कोरोना संक्रमित नहीं पाई गई हैं।
अमिताभ के अलावा अभिषेक ने भी ट्वीट कर फैंस से नहीं घबराने के लिए कहा। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, 'आज मैंने और मेरे पिता दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हम दोनों को हल्के लक्षण होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों का परीक्षण किया जा रहा है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।'
Earlier today both my father and I tested positive for COVID 19. Both of us having mild symptoms have been admitted to hospital. We have informed all the required authorities and our family and staff are all being tested. I request all to stay calm and not panic. Thank you. 🙏🏽