{"_id":"5f1863eb8ebc3e63dc765532","slug":"amitabh-bachchan-corona-virus-awareness-hoardings-removed-from-maharashtra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में लगा कोरोना महामारी से बचाव के लिए अमिताभ बच्चन का पोस्टर, विवाद के बाद हटाया गया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महाराष्ट्र में लगा कोरोना महामारी से बचाव के लिए अमिताभ बच्चन का पोस्टर, विवाद के बाद हटाया गया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 22 Jul 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। अमिताभ ही नहीं बल्कि उनके परिवार के तीन सदस्य (अभिषेक,ऐश्वर्या और आराध्या) भी इस महामारी की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में अमिताभ के फैंस अब उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र में कोरोना महामारी से बचाव और रोकथाम के लिए अमिताभ का एक पोस्टर लगाया गया। जिसमें लिखा गया संदेश भी काफी अलग था।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Social Media
दरअसल महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के लोहारा तहसील मुख्यालय पर एक पोस्टर लगाया गया था। इस पोस्टर में अमिताभ की फिल्म 'डॉन' का डायलॉग लिखा था। ये डायलॉग मराठी में लिखा गया था जिसके जरिए लोगों से जागरुक रहने की अपील की गई। लेकिन इस डायलॉग को अलग तरीके से लिखा गया था। जो चर्चा का विषय बन गया।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्टर पर अमिताभ बच्चन की ब्लॉक बस्टर फिल्म डॉन के एक मशहूर डायलॉग की तर्ज पर लिखा गया, 'जिस डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन था, उसे कोरोना वायरस ने पकड़ लिया... अपने परिवार के लिए घर पर रहें और अनावश्यक रूप से 'डॉन' बनने की कोशिश न करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Social Media
हालांकि बाद में ये होर्डिंग अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हटा दिया गया है। उनके प्रशंसकों को यह पोस्टर पसंद नहीं आया। बता दें कि होर्डिंग फिल्म के मशहूर डायलॉग 'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है' के तर्ज पर बनाया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 77 वर्षीय अमिताभ बच्चन उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। सभी का इलाज इस समय मुंबई के नानवती अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि बच्चन परिवार में जया बच्चन कोरोना निगेटिव पाई गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।