फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के बढ़ते मामलों से प्रभावित हुई रणबीर कपूर की 'शमशेरा', शूटिंग शुरू करने की तारीख आगे बढ़ी

Wed, 22 Jul 2020 08:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 22 Jul 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Vani Kapoor Sanjay Dutt Starrer Shamshera Shooting Date Postponed Again Due To Coronavirus
Shamshera - फोटो : Twitter

हिंदी सिनेमा के अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' के लिए उनके प्रशंसकों को अभी और भी ज्यादा इंतजार करने की जरूरत है। क्योंकि इस फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा और फिल्म का निर्माता स्टूडियो यश राज फिल्म्स ने देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस फिल्म की शूटिंग की तारीख को और आगे बढ़ा दिया है। 

Ranbir Kapoor Vani Kapoor Sanjay Dutt Starrer Shamshera Shooting Date Postponed Again Due To Coronavirus
शेमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया

19वीं शताब्दी में आजादी की कहानी पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त से शुरू होने वाली थी लेकिन अब यह तारीख बढ़कर पहुंच गई है 15 से 16 अगस्त तक। जब से इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हुई है, तभी से यह फिल्म चर्चाओं में है। 19वीं सदी में ब्रिटिश शासन से आजादी की चाह रखने वाले यह एक डकैत कबीले की कहानी है।

Ranbir Kapoor Vani Kapoor Sanjay Dutt Starrer Shamshera Shooting Date Postponed Again Due To Coronavirus
vani kapoor - फोटो : social media

इस एक्शन एडवेंचर ड्रामा फिल्म में रणबीर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेत्री वाणी कपूर भी हैं जो एक नर्तकी का किरदार निभाएंगी, जबकि संजय दत्त बनेंगे एक बार फिर खलनायक। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सभी फिल्मों की तरह इसकी भी शूटिंग मार्च के महीने में रुक गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Vani Kapoor Sanjay Dutt Starrer Shamshera Shooting Date Postponed Again Due To Coronavirus
Shamshera

मई के महीने से अनलॉक-1 शुरू होने के साथ टीवी धारावाहिकों की शूटिंग तो शुरू हो चुकी है लेकिन फिल्मों पर काम शुरू होना अभी बाकी है। अनलॉक-1 में ही फिल्म के निर्माताओं ने इसकी शूटिंग फिर से शुरू करने की तारीख एक अगस्त चुनी थी। हाल ही में देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या अचानक से प्रतिदिन के हिसाब से दोगुनी हो गई है।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Vani Kapoor Sanjay Dutt Starrer Shamshera Shooting Date Postponed Again Due To Coronavirus
ranbir kapoor - फोटो : amar ujala

इसलिए निर्माताओं ने फैसला किया है कि शमशेरा की शूटिंग को अब 15 दिन बाद से शुरू किया जाएगा। इस खबर की पुष्टि सिने मजदूरों के महासंघ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज के सचिव अशोक दुबे ने भी की है। अशोक ने मीडिया से कहा है कि शमशेरा की शूटिंग 15 अगस्त के आसपास ही शुरू की जाएगी।

पढ़ें: प्रभास संग फिल्म के लिए दीपिका को मिले 20 करोड़, सुशांत पर लगे #MeToo पर बोलीं संजना, दिनभर की 10 बड़ी खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed