फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid 19: रेखा का बंगला खतरे से बाहर, सिक्योरिटी गार्ड पाया गया था कोरोना पॉजिटिव

Wed, 22 Jul 2020 08:06 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 22 Jul 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Rekha residence in Mumbai out of containment zone covid 19
rekha - फोटो : social media

अब तक बॉलीवुड के कई सितारे और उनके स्टाफ कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। दिग्गज अदाकारा रेखा के बंगले में काम करने वाला सिक्योरिटी गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव निकला था, जिसके बाद उनके बंगले के इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। अब बीएमसी ने रेखा के बंगले को खतरे से बाहर बताया है।

Rekha residence in Mumbai out of containment zone covid 19
रेखा का घर - फोटो : सोशल मीडिया

बीएमसी ने रेखा के बांद्रा स्थित बंगले 'सी स्प्रिंग्स' पर कंटेनमेंट जोन का पोस्टर लगा रखा था जो अब हटा लिया गया है। सिक्योरिटी गार्ड के पॉजिटिव आने के बाद 12 जुलाई को बंगले को सील कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। 

Rekha residence in Mumbai out of containment zone covid 19
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

बीएमसी ने रेखा के बंगले का एक हिस्सा सैनिटाइज किया था, जिसमें स्टाफ मेंबर्स रहते हैं। सिक्योरिटी गार्ड के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बीएमसी ने रेखा को भी सलाह दी थी कि वो अपना टेस्ट करा लें। ऐसी खबरें थीं कि रेखा ने कहा था कि वो अपनी टेस्ट रिपोर्ट बीएमसी को भेज देंगी। वहीं बीएमसी का कहना था कि अभिनेत्री को टेस्ट करवाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rekha residence in Mumbai out of containment zone covid 19
जान्हवी कपूर और सारा अली खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

रेखा के अलावा बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिनके घर के स्टाफ कोरोना संक्रमित हुए हैं। इससे पहले करण जौहर, जान्हवी कपूर, आमिर खान, सारा अली खान सहित अन्य सितारों के स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

विज्ञापन
Rekha residence in Mumbai out of containment zone covid 19
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन कोरोना संक्रमित होने के बाद अभी भी नानावती अस्पताल में भर्ती है। अमिताभ बच्चन लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस को हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक बच्चन परिवार को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। देश भर में फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ ऐश्वर्या राय की है जबरदस्त बॉन्डिंग, ईशा अंबानी के फंक्शन से थ्रोबैक तस्वीर वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed