फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan Corona Positive: कोरोना संक्रमित हुए अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड सितारे कर रहे जल्द स्वस्थ होने की कामना

Sun, 12 Jul 2020 12:47 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 12 Jul 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan COVID 19 Positive: Amitabh Bachchan Coronavirus Tested Positive Bollywood Actors Pray For Speedy Recovery
अमिताब बच्चन, अनुपम खेर, सिमी ग्रेवाल - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन कोरना वायरस की चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद अमिताभ को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ ने खुद इस बात की जानकारी दी है। अमिताभ के ये जानकारी सार्वजनिक किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। अमिताभ के ट्वीट पर तमाम बॉलीवुड सितारे उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Amitabh Bachchan COVID 19 Positive: Amitabh Bachchan Coronavirus Tested Positive Bollywood Actors Pray For Speedy Recovery
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

अमिताभ के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर सितारे भी चिंतित नजर आ रहे हैं। अमिताभ के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आदरणीय अमिताभ बच्चन जी!! आपने अपने जीवन में हर कठिनाई हर मुश्किल को अपने मनोबल से परास्त किया है। मुझे और पूरे राष्ट्र को पूरा भरोसा है कि आप कोरोना की लड़ाई से भी विजयी होकर सकुशल और स्वास्थ्य रूप से वापस ठीक ठाक अपने घर पहुंचेंगे। हम सबकी प्रार्थनाएं आपके साथ है।'
 

Amitabh Bachchan COVID 19 Positive: Amitabh Bachchan Coronavirus Tested Positive Bollywood Actors Pray For Speedy Recovery
Simi Garewal - फोटो : Social Media

अमिताभ के साथ कई फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने भी ट्वीट किया। सिमी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हे प्रभु.. सुनकर हैरान हूं। अमिताभ बच्चन कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं! और अस्पताल में भर्ती हैं। हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan COVID 19 Positive: Amitabh Bachchan Coronavirus Tested Positive Bollywood Actors Pray For Speedy Recovery
Aftab Shivdasani - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है, 'अमितजी आपकी स्पीडी रिकवरी के लिए दुआ करता हूं। आप फाइटर थे, हैं और हमेशा रहोगे। सर मेरी तरफ से पॉजिटिव विशेज।'
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan COVID 19 Positive: Amitabh Bachchan Coronavirus Tested Positive Bollywood Actors Pray For Speedy Recovery
Amitabh Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ के ट्वीट को कई सितारों ने रिट्वीट किया तो कई सितारे ट्वीट पर कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर, महेश बाबू, जैसे सितारों ने अमिताभ के ट्वीट पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इसके अलावा कई सितारे लगातार अमिताभ के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
 


 
 

पढ़ें: Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन हुए कोरोना संक्रमित, मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed