फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ का सिर्फ 25 प्रतिशत लिवर ही करता है काम, कमजोर आंतें और अस्थमा की भी शिकायत

Sun, 12 Jul 2020 12:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 12 Jul 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan tests positive for coronavirus also lost 75 per cent of his liver
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। इस बात की खबर लगते ही अमिताभ और अभिषेक के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। 

Amitabh Bachchan tests positive for coronavirus also lost 75 per cent of his liver
कुली फिल्म का सीन - फोटो : Social Media

25 प्रतिशत लिवर ही करता है काम
हेपेटाइटिस इंफेक्शन के कारण अमिताभ बच्चन का 75 प्रतिशत लिवर खराब हो चुका है। उनका सिर्फ 25 प्रतिशत लिवर ही ठीक तरह से काम करता है। दरअसल ये घटना साल 1983 में उनकी फिल्म कुली के दौरान हुई थी। पुनीत इस्सर ने अमिताभ को शूटिंग के दौरान पेट में पंच मार दिया था। यह पंच इतना तेज था कि अंदरूनी ब्लीडिंग के कारण बिग-बी के शरीर में खून की काफी कमी हो गई थी। उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ब्लीडिंग के कारण हालत बेहद नाजुक हो गई।

Amitabh Bachchan tests positive for coronavirus also lost 75 per cent of his liver
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

आनन-फानन में करीब 200 डोनर्स से 60 बोतल ब्लड इकट्ठा किया गया। इस दौरान एक लापरवाही भी हुई। जिसमें हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित व्यक्ति का खून अमिताभ बच्चन को चढ़ा दिया गया। इस लापरवाही के कारण बिग बी के शरीर में संक्रमण फैला और लिवर सिरोसिस का कारण बना। 2012 में लिवर का 75 फीसदी संक्रमित हिस्सा काटकर अलग किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan tests positive for coronavirus also lost 75 per cent of his liver
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

आंतें भी कमजोर
 साल 2005 में अमिताभ के पेट में तेज दर्द हुआ था। तब अंदाजा लगाया गया कि ये गेस्ट्रो संबंधी समस्या है, लेकिन चेकअप में सामने आया कि उन्हें इंटेस्टाइन संबंधी समस्या है। डॉक्टरों का कहना था कि अगर इस समस्या का समय रहते उपाय न किया जाए, तो ये घातक साबित हो सकती है। बिग बी को इसका ऑपरेशन कराना पड़ा। इसके अलावा अमिताभ अस्थमा से भी पीड़ित हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan tests positive for coronavirus also lost 75 per cent of his liver
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

रिटायर होना चाहता हूं
बीते साल अमिताभ बच्चन बीमार हो गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बिग बी ने कार से मनाली तक का सफर तय किया था। यहां वो ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा था कि लंबी कार यात्रा के बाद उनके शरीर ने संकेत दे दिए हैं कि रिटायर होने का समय आ गया है।

अमिताभ के बाद अभिषेक भी कोरोना पॉजिटिव,बाकी बच्चन परिवार की रिपोर्ट आई निगेटिव

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed