बॉलीवुड के शहंशाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कभी वो अपनी और फिल्मों से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हैं तो कभी अपनी जिंदगी के किस्से। लेकिन हाल ही में अमिताभ बच्चन ने 'सेल्फी' को लिए एक नया नाम दे दिया है। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने Selfie को दिया नया नाम, सोशल मीडिया यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अपने मजेदार ट्वीट्स के लिए मशहूर बिग बी ने हाल में सेल्फी की हिंदी बताई और साथ ही इसे संस्कृत में क्या कहा जा सकता है ये भी बताया। अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'लंबे समय से सेल्फी के लिए एक हिंदी शब्द तलाशने की कोशिश चल रही थी। मेरे पास कई सजेशन आए, लेकिन मैं इनसे संतुष्ट नहीं था। तो ऐसे में मैंने खुद ही सेल्फी का हिंदी और संस्कृत नाम रखने का फैसला किया। इसके संस्कृत में 'वदय सह उसच' कहेंगे और हिंदी में 'व्यतिगत दूरभाषित यंत्र से हस्त उत्पादित स्व चित्र' कहेंगे।'
T 3290 - For long there was an attempt to find a suitable Hindi word for 'Selfie' .. many suggestions came to me .. so .. not entirely satisfied I decided to coin one myself :
ITS :
'वदय सह उसच :' 🤪🤪
.
.
.
.
.
व्यतिगत दूरभाषित यंत्र से हस्त उत्पादित स्व चित्र
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
अमिताभ के इस ट्वीट पर एक तरफ जहां कुछ लोगों ने जमकर तारीफ की तो वहीं कुछ लोगों ने मजेदार कमेंट भी किया। ऐसे यूजर ने अमिताभ की एक पुरानी फोटो को कमेंट में शेयर किया। तो वहीं एक और यूजर ने अमिताभ की अभिषेक के साथ फोटो शेयर कर लिखा- अद्भुत संबोधन।
Sir Reading this made me remember this tweet by @Being_Humor 😂 https://t.co/nEznLa6zQn Adbhut! sambodhan!!!!! Wah!! Kay khoob "Vaday Sah Usach " 🤪🤪 pic.twitter.com/KkaPN8Qoby
वैसे बात अमिताभ बच्चन के प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो वो हाल फिलहाल में छोटे और बड़े दोनों ही पर्दों पर बिजी हैं। छोटे पर्दे पर अमिताभ कौन बनेगा करोड़पति से धमाल मचा रहे हैं। इस सीजन में अभी तक दो करोड़पति विजेता सामने आ चुके हैं।
वहीं बड़े पर्दे पर अमिताभ की अगली फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी है। फिल्म में अमिताभ के अलावा चिरंजीवी रवि किशन, सुदीप, नयनतारा, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया नजर आएंगे। फिल्म को चिरंजीवी के बेटे राम चरण ने प्रोड्यूस किया है।
पढ़ें: 'फटे' प्लाजो में नजर आईं अनन्या पांडे, सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे किया ट्रोल