{"_id":"5ad2bc9b4f1c1b05418b4764","slug":"amitabh-bachchan-daughter-shweta-bachchan-nanda-will-launch-her-book-paradise-towers-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन नहीं, दादा के नक्शे कदम पर चल रहीं श्वेता बच्चन, जल्द लॉन्च होगी किताब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन नहीं, दादा के नक्शे कदम पर चल रहीं श्वेता बच्चन, जल्द लॉन्च होगी किताब
Sun, 15 Apr 2018 11:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के महानायक यानि अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह पिता की राह पर न चल कर अपने दादा जी की राह पर चल दी हैं। दरअसल फिल्मी परदे से दूर रहीं श्वेता जल्द ही अपनी किताब लेकर आने वाली हैं।
2 of 4
जी हां श्वेता बच्चन नंदा अपनी किताब लॉन्च करने जा रही हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार उनकी पहली किताब का नाम 'पैराडाइज टॉवर्स' है। श्वेता की यह किताब अक्टूबर तक लॉन्च होगी। उनकी इस किताब को हॉर्पर कॉलिंस इंडिया की ओर से प्रकाशित किया जाएगा।
3 of 4
श्वेता ने अपनी किताब पर खुशी जाहिर की और जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किताब लिखने का विचार कहा से आया तो उन्होंने कहा- "मेरे मन में 'पैराडाइज टॉवर्स' लिखने का विचार एक सुबह जागने के बाद आया। यह मेरे लिए स्वाभाविक है, क्योंकि मैं कथाकारों के परिवार से ताल्लुक रखती हूं। बचपन में हमें पढ़ने-लिखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था और हमें कल्पनाएं करने की पूरी छूट थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
श्वेता बच्चन नंदा अपनी किताब को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। पता हो कि उनके दादा यानि हरिवंश राय बच्चन मशहूर हिंदी साहित्यकार रहे हैं। उनकी 'मधुशाला' जैसी कई रचनाएं काफी प्रसिद्ध रही हैं। इसके अलावा उनकी जीवनी और कविताएं भी हिंदी साहित्य की अनमोल धरोहर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।