फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने समझाया नमस्कार का अर्थ, वायरल हो रहा है ट्वीट

Thu, 06 Feb 2020 07:08 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 06 Feb 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan describes Namaskar in a tweet
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर अमिताभ न सिर्फ फिल्मों से जुड़ी बल्कि आम जिंदगी की बातें भी शेयर करते रहते हैं। अमिताभ अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार भी साझा करते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में अमिताभ बच्चन ने नमस्कार को परिभाषित किया है।

Amitabh Bachchan describes Namaskar in a tweet
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video

हाल ही में अमिताभ ने एक ट्वीट किया। ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने लिखा है, 'नमस्कार केवल हमारी सभ्यता का प्रतीक नहीं है। केवल एक प्रथा या परंपरा नहीं है बल्कि नमस्कार हमारा आदर्श है। एक प्रकार से हमारी संस्कृति का ध्वज है।'

Amitabh Bachchan describes Namaskar in a tweet
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video

ट्वीट में बिग बी ने आगे लिखा है कि 'इस नमस्कार से हम सम्मान भी करते हैं। आदर भी करते हैं। हम पूजा भी करते हैं। विनती भी करते हैं। प्रणाम भी करते हैं। और कभी कभी इसी नमस्कार से हम संकोच भी करते हैं। नमस्कार में बहुत शक्ति होती है। बहुत ताकत है। फिर भी नमस्कार में क्रोध नहीं है। हिंसा नहीं है। नमस्कार में स्नेह भी होता है। प्रेम भी होता है। अन्तर भी होता है। भेद भी होते हैं। श्रद्धा भी होती है। संकल्प भी होता है।'


विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan describes Namaskar in a tweet
amitabh bachchan - फोटो : social media

इसके साथ ही ट्वीट के अंत में बिग बी ने लिखा कि एक तरफ जहां ये नमस्कार आत्माओं से संबंध है वहीं दूसरी तरफ रिवाजों के बीच अंतर है। ये सम्मान के साथ-साथ रिश्ते का भी प्रतीक है। नमस्कार करते वक्त हम सारी संस्कृतियों का सम्मान कर रहे होते हैं।

पढ़ें: अवॉर्ड के लिए नोरा फतेही ने की रेमो से छीना झपटी, वीडियो हुआ वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed