फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजादी के नारे लगाने वालों को अनुपम खेर का जवाब, बोले- 25 साल एक संस्थान में बैठकर...

Thu, 06 Feb 2020 06:23 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 06 Feb 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
anupam Kher mocked the Azadi slogan used by Kanhaiya kumar and others
Anupam Kher - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर शानदार एक्टिंग के अलावा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वो खुलकर अपनी बात रखते हैं। इस बार उनके निशाने पर हैं आजादी के नारे लगाने वाले लोग। उन्होंने बातों ही बातों में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और अब लेफ्ट के नेता कन्हैया कुमार पर तंज कसा है। 

anupam Kher mocked the Azadi slogan used by Kanhaiya kumar and others
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

अपने ट्वीटर से एक वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर कहते हैं, 'दोस्तों... मुझे एक बात समझ नहीं आ रही जो लोग आजादी आजादी के नारे लगाते हैं, वो क्या कहना चाहते हैं? क्योंकि देश तो 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था। उसके लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत संघर्ष किया है। मनुवाद से आजादी, भूखमरी से आजादी, जातिपाति से आजादी चाहिए तो इसके लिए काम करना पड़ेगा। बहुत से लोगों ने काम किया था।' 

anupam Kher mocked the Azadi slogan used by Kanhaiya kumar and others
Anupam Kher, Raju Kher - फोटो : social media

अनुपम आगे कहते हैं, 'नारे लगाने से क्या होगा? कोई भी घर बैठे और अपने पिता से ये कहकर भोजन प्राप्त नहीं करने वाला कि मैं पराठा और बिरयानी से आजादी चाहता हूं। 1947 से 2020 तक जो देश में आया उसने लोगों के लिए काम किया है। ये कौन-सी आजादी चाह रहे हैं? देश के लिए काम करिए, सिर्फ नारों से कुछ नहीं होने वाला। अगर आप चाहते हैं कि किसी संस्थान में 25 साल बैठकर ये हो जाए तो ऐसा नहीं होने वाला।'

विज्ञापन
विज्ञापन
anupam Kher mocked the Azadi slogan used by Kanhaiya kumar and others
anupam kher

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा है कि आजाद भारत में अगर हमें किसी भी चीज से आज़ादी चाहिए तो उसके लिए हमें काम करना चाहिए, जो कि देश के करोड़ों युवा कर रहे हैं। अलग अलग फील्डस में। देश को प्रगति की ओर ले जाने के लिए। नारों से जो आजादी प्राप्त करना चाहते हैं उनका देश के प्रति सिवाय नारों के और क्या योगदान है?

विज्ञापन
anupam Kher mocked the Azadi slogan used by Kanhaiya kumar and others
Anupam Kher and Amitabh Bachchan - फोटो : twitter

 इससे पहले अनुपम खेर नागरिकता संशोधन कानून के साथ ही नेशनल सिटिजन रजिस्टर पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा, 'कभी कभी कुछ लोगों को समझाना ज़रूरी कि जो वो समझ रहे है या समझने की ऐक्टिंग कर रहें या लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे है वो बिल्कुल ग़लत है। मेरा मतलब CAA और NRC से है। आप तो समझ गए ना!! जय हो!!'

हिंदुओं के खिलाफ इमरान खान पार्टी ने उगला जहर, परेश रावल ने सिर्फ एक बात से कर दी बोलती बंद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed