फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवॉर्ड के लिए नोरा फतेही ने की रेमो से छीना झपटी, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 06 Feb 2020 05:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 06 Feb 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Nora Fatehi is snatching an award from Remo D’Souza viral video on Instagram
नोरा फतेही और रेमो डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

कम वक्त में ही बॉलीवुड में डांस के दम पर एक अलग मुकाम बना चुकीं नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नोरा फतेही के वीडियोज और फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर नोरा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Nora Fatehi is snatching an award from Remo D’Souza viral video on Instagram
nora fatehi - फोटो : social media

नोरा फतेही ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में नोरा फतेही अवॉर्ड के खातिर फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा से छीना झपटी करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नोरा फतेही 'बाटला हाउस' और 'स्ट्रीट डांसर' में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान स्पीच की तैयारी कर रही हैं।

Nora Fatehi is snatching an award from Remo D’Souza viral video on Instagram
नोरा फतेही और रेमो डिसूजा - फोटो : social media

वीडियो में नोरा कहती दिख रही हैं, 'इस लम्हे का मैंने अपनी पूरी जिंदगी इंतजार किया। इस अवॉर्ड को मैं डिजर्व करती हूं अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए। मैं अपने परिवार, इंडिया, फैन्स और मोरोक्को को धन्यवाद देना चाहती हूं।'  नोरा ऐसा कह रही होती है तभी पीछे से रेमो डिसूजा आ जाते हैं और कहते हैं ये अवॉर्ड मेरा है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

WOW ... i was trying to have a moment...😳😧🤣🤣@remodsouza

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Nora Fatehi is snatching an award from Remo D’Souza viral video on Instagram
नोरा फतेही - फोटो : social media

ये मजेदार वीडियो यही खत्म नहीं होता है क्योंकि इसके बाद नोरा अवॉर्ड को रेमो से छीनने की कोशिश करने लगती हैं लेकिन जब ऐसा करने में वो कामयाब नहीं हो पाती हैं तो वो जमीन पर बैठकर रोना शुरू कर देती हैं।

विज्ञापन
Nora Fatehi is snatching an award from Remo D’Souza viral video on Instagram
वरुण धवन और नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

बात नोरा के करियर की करें तो दिलबर, कमरिया और साकी साकी जैसे कई डांस नंबर्स से अभिनेत्री सभी का दिल जीत चुकी हैं। इसके साथ ही नोरा जल्द ही अहमद खान की 'बागी 3' में स्पेशल नंबर करती नजर आएंगी। बता दें कि नोरा हाल ही में स्ट्रीट डांसर 3D में'मिया' के किरदार में नजर आईं थीं। 

पढ़ें: किशोर कुमार की इस फिल्म को नष्ट करने के मुंबई हाईकोर्ट ने दिए थे आदेश, 60 साल बाद मिली रील
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed