सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन की एक और फिल्म चली ओटीटी की ओर, इस वजह से निर्माताओं ने पक्का किया सौदा

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 10 Dec 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Emraan Hashmi and Rhea Chakraborty upcoming film Chehre will release on ott
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

सिनेमाघरों के लिए बनाई गई फिल्मों पर ओटीटी अब भी हावी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के ऑफर के आगे फिल्मों के निर्माता कमजोर पड़ते दिखाई पड़ रहे हैं। थोड़ा भी ठीक ठाक रुपया मिले तो वह फौरन अपनी फिल्म को बेचने के लिए तैयार हो रहे हैं। ओटीटी कोशिश कर रहे हैं कि कम से कम छोटे बजट की फिल्मों को जितना ज्यादा समेटा जा सकता है, उतना समेट लिया जाए। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की इसी सोच का शिकार हुई है अभिनेता अमिताभ बच्चन की एक और फिल्म।

Amitabh Bachchan Emraan Hashmi and Rhea Chakraborty upcoming film Chehre will release on ott
चेहरे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ट्रेड में चल रही चर्चाओं के मुताबिक अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती की फिल्म 'चेहरे' को डिजिटली रिलीज करने के अधिकार एक ओटीटी ने खरीद लिए हैं। फिल्म के निर्माता काफी लंबे समय से अपनी फिल्म को ओटीटी पर बेचने की जुगत में लगे हुए थे। हालांकि, उनकी बातचीत ठीक से बैठ नहीं पा रही थी। आखिरकार, उनका सौदा एक ओटीटी से पक्का हो गया है और उन्होंने सही रकम देखते हुए इस फिल्म को डिजिटल रिलीज के लिए ओटीटी के हवाले कर दिया है।

Amitabh Bachchan Emraan Hashmi and Rhea Chakraborty upcoming film Chehre will release on ott
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'चेहरे' को लेकर इसके निर्माताओं ने ओटीटी से मोलभाव बहुत ज्यादा इसलिए किया क्योंकि फिल्म में अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार हैं। लेकिन, रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ओटीटी पर बेचने की निर्माताओं की उत्सुकता की एक और वजह है। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभा रहीं रिया चक्रवर्ती पिछले कुछ महीनों से बहुत चर्चाओं में रही हैं। निर्माताओं को लग रहा है कि जिस तरह की घटनाओं में रिया चक्रवर्ती का नाम बीते कुछ महीनों में बहुत ज्यादा आया है, उस हिसाब से उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में चल नहीं पाएगी!

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Emraan Hashmi and Rhea Chakraborty upcoming film Chehre will release on ott
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

फिल्म 'चेहरे' की शूटिंग लॉकडाउन से पहले ही खत्म हो चुकी थी। इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा था और यह फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज भी होने वाली थी। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद फिल्म की रिलीज को तो टाल ही दिया गया, साथ ही जून के महीने में जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, तब इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रिया का नाम उस हत्या के साथ जोड़ दिया गया। सोशल मीडिया पर रिया को जमकर ट्रोल भी किया गया और फिर उसके बाद पुलिस ने उन्हें ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए गिरफ्तार भी कर लिया।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Emraan Hashmi and Rhea Chakraborty upcoming film Chehre will release on ott
चेहरे - फोटो : Social Media

अब रिया चक्रवर्ती पुलिस से तो छूट चुकी हैं। साथ ही वह अपने दूसरे कामों पर भी ध्यान दे रही हैं। लेकिन, निर्माताओं का डर अब भी कायम है कि फिल्म 'चेहरे' सिनेमाघरों में नहीं चल सकती। इसलिए, उन्होंने इस फिल्म को ओटीटी के हवाले कर दिया। अमिताभ बच्चन की एक और फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अमिताभ के साथ आयुष्मान खुराना भी मुख्य भूमिका में नजर आए। 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन एक वकील का किरदार निभाने वाले हैं, जबकि इमरान हाशमी नजर आएंगे एक बड़े बिजनेसमैन के रूप में। फिल्म में क्रिस्टल डिसूजा, सिद्धांत कपूर और अन्नू कपूर का भी अहम किरदार है।

पढ़ें: एशिया के 50 प्रभावशाली लोगों में सूद सूद नंबर एक पर, प्रियंका चोपड़ा और प्रभास सहित इन सितारों को मिला ये स्थान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed