फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला की खबर का असर: 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' के लेखक को मिलेगा पूरा पैसा और फिल्म में क्रेडिट

Thu, 10 Dec 2020 05:22 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 10 Dec 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
The Battle of Bhima Koregaon makers are ready to give credit to writer arun shinde
द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मॉडल से अभिनेता बने अर्जुन रामपाल की आने वाली फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' की पटकथा को लेकर चल रहा विवाद अब लगभग खत्म हो गया है। इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक रमेश थेटे ने गुरुवार को कहा कि वह इस फिल्म के पटकथा लेखक अरुण शिंदे को पूरा सम्मान देंगे और वह जैसा भी चाहेंगे, फिल्म का निर्माण वैसे ही किया जाएगा। लेखक अरुण शिंदे का आरोप रहा है कि उन्होंने इस फिल्म की पटकथा लिखी है लेकिन इसका श्रेय उन्हें नहीं दिया जा रहा है और न ही उनके काम का भुगतान किया जा रहा है। ‘अमर उजाला’ ने इस मुद्दे को काफी जोर शोर तरीके से उठाया था।

The Battle of Bhima Koregaon makers are ready to give credit to writer arun shinde
द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बृहस्पतिवार को फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' के फर्स्ट लुक और म्यूजिक लांच के लिए मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के सभी मुख्य कलाकार अर्जुन रामपाल, दिगंगना सूर्यवंशी, सनी लियोन और अभिषेक कृष्णा मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘अमर उजाला’ के सवाल का जवाब देते हुए फिल्म के निर्माता व निर्देशक रमेश थेटे ने कहा कि अरुण शिंदे अब भी इस फिल्म के लेखक हैं और उन्हें इसका श्रेय भी दिया जाएगा। उनका भुगतान का जो मामला था, वह हल हो चुका है। हमने उनके साथ जो भी एग्रीमेंट किया था, उसके हिसाब से उनका पूरा भुगतान किया जा चुका है।'

The Battle of Bhima Koregaon makers are ready to give credit to writer arun shinde
द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रमेश थेटे ने कहा कि अरुण शिंदे की बात का आगे भी पूरा मान रखा जाएगा। यह मामला तब शुरू हुआ जब अरुण शिंदे ने स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन में शिकायत करते हुए कहा कि फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' की पटकथा उनकी लिखी हुई है लेकिन जब फिल्म का काम आगे बढ़ना शुरू हुआ तो फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर आशु त्रिखा ने उन्हें फिल्म से ही निकाल दिया है। अरुण ने अपना पैसा रोके जाने और फिल्म की क्रेडिट से अपना नाम हटाए जाने की कोशिशों की भी शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Battle of Bhima Koregaon makers are ready to give credit to writer arun shinde
द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' 18वीं सदी में पेशवा बाजीराव द्वितीय और महार योद्धाओं के बीच लड़े गए युद्ध की कहानी है। इस युद्ध को लगभग पांच सौ महार योद्धाओं ने हजारों की सेना को हराकर जीत लिया था। 

विज्ञापन
The Battle of Bhima Koregaon makers are ready to give credit to writer arun shinde
द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

 इस फिल्म में अर्जुन रामपाल एक महार योद्धा का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म की काफी शूटिंग अभी बाकी है और इसके अगले साल के मध्य तक रिलीज होने की संभावना है।
 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed