फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशिया के 50 प्रभावशाली लोगों में सूद सूद नंबर एक पर, प्रियंका चोपड़ा और प्रभास सहित इन सितारों को मिला ये स्थान

Thu, 10 Dec 2020 04:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 10 Dec 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Global Asian Celebrity 2020 Sonu Sood Priyanka Chopra Prabhas and Armaan Malik had in top 10 Global Asian Celebrity list
सोनू सूद, प्रियंका चोपड़ा, प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता सोनू सूद को इस साल दक्षिण एशियाई हस्तियों की सूची में शीर्ष स्थान मिला है। उन्हें यह सम्मान कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में लगे लॉकडाउन के दौरान गरीब, प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदो को मदद करने के लिए दिया गया है। इस सूची में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अरमान मलिक सहित बॉलीवुड की और भी कई हस्तियां शामिल हैं। 

Global Asian Celebrity 2020 Sonu Sood Priyanka Chopra Prabhas and Armaan Malik had in top 10 Global Asian Celebrity list
सोनू सूद - फोटो : Social Media

सोनू सूद ने कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में पीड़ित प्रवासी मजदूरों की मदद की और उनकी आने-जाने की व्यवस्था की थी। इतना ही नहीं सोनू सूद ने विदेश में फंसे लोगों की मदद करने की कोशिश की और उनके भारत आने की व्यवस्था भी की थी। अभिनेता ने गरीबों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसी चीजों का भी ख्याल रखा जिसके चलते उन्हें दक्षिण एशियाई हस्तियों की सूची में शीर्ष स्थान मिला है। 

Global Asian Celebrity 2020 Sonu Sood Priyanka Chopra Prabhas and Armaan Malik had in top 10 Global Asian Celebrity list
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra

दक्षिण एशियाई हस्तियों की सूची में सोनू सूद के अलावा लिली सिंह, देव पटेल, अरमान मलिक और सुरभि चंदना सहित कई हस्तियों का नाम शामिल है। दक्षिण एशियाई हस्तियों की सूची में मशहूर गायक अरमान मलिक पांचवे नंबर पर हैं। जबकि दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा छठे और साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रभास सातवें नंबर पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Global Asian Celebrity 2020 Sonu Sood Priyanka Chopra Prabhas and Armaan Malik had in top 10 Global Asian Celebrity list
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि ब्रिटेन के साप्ताहिक अखबार ‘ईस्टर्न आई’ द्वारा प्रकाशित ‘विश्व में 50 एशियाई हस्तियों’ की सूची में जारी की थी। इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए 47 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। इस सूची के माध्यम से उन कलाकारों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने अपने काम से समाज में सकारात्मक छाप छोड़ी है और लोगों को प्रेरित किया है। 

विज्ञापन
Global Asian Celebrity 2020 Sonu Sood Priyanka Chopra Prabhas and Armaan Malik had in top 10 Global Asian Celebrity list
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सम्मान के प्रति आभार प्रकट करते हुए सूद ने कहा, 'महामारी के दौरान मुझे एहसास हुआ कि अपने देश के लोगों की सहायता करना मेरा कर्तव्य है।' ‘ईस्टर्न आई’ के संपादक असजद नजीर ने सूची तैयार की। उन्होंने कहा कि सूद इस सम्मान के हकदार हैं, क्योंकि लॉकडाउन के समय दूसरों की सहायता करने के लिए किसी और हस्ती ने इतना काम नहीं किया।

पढ़ें: खुद के कोरोना से संक्रमित होने की नीतू कपूर ने की पुष्टि, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हुईं कोविड-19 का शिकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed