कोरोना वायरस ने बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों को अपनी चपेट में ले लिया है। इनमें से कुछ सितारों ने कोरोना से जंग जीत ली तो कुछ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हाल ही में अभिनेता वरुण धवन, नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता के कोरोना से संक्रमित होनी खबरें आईं। अब इस पूरे मामले पर नीतू कपूर ने खुद प्रतिक्रिया दी है।
खुद के कोरोना से संक्रमित होने की नीतू कपूर ने की पुष्टि, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हुईं कोविड-19 का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतू कपूर ने खुद के कोरोना से संक्रमित होने की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। नीतू कपूर ने अपने फैंस को अपनी तबीयत के बारे में भी बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने फैंस को अपनी तबीयत के बारे में बताया है।
नीतू कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'इस हफ्ते की शुरुआत में कोविड-19 से संक्रमित हो गई हूं। सभी तरह की जरूरी उपाय कर रही हूं और सभी अधिकारियों का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने तुरंत मदद की। मैं सेल्फ क्वारंटीन में हूं। डॉक्टर की सलाह पर सभी दवाईयां ले रही हूं और अच्छा महसूस कर रही हूं'। इसके अलावा नीतू कपूर ने अपने फैंस को भी अपना ख्याल रखने की सलाह दी है।
नीतू कपूर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं आपके प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हूं। कृपया सुरक्षी रहे। मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखे।' सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ की कमेंट करके उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि अभिनेता वरुण धवन, नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता बीते दिनों फिल्म जुग-जुग जियो की शूटिंग के दौरान कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया। फिल्म जुग-जुग जियो की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही थी। फिल्म जुग-जुग जियो में अनिल कपूर, नीतू और वरुण धवन के अलावा कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली मुख्य भूमिका में हैं।
पढ़ें: 'दिल बेचारा' की अभिनेत्री ने लड़के को जड़े थप्पड़ तो पूजा बेदी का फूटा गुस्सा, उठाया पुरुषों के साथ घरेलू हिंसा का मुद्दा