{"_id":"5f30b941f6b69446303d9881","slug":"amitabh-bachchan-expressed-anxieties-finding-new-work-amid-the-coronavirus-pandemic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में अमिताभ बच्चन हुए परेशान, फैंस से पूछा- 'मेरे लिए कोई दूसरी जॉब है'?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना काल में अमिताभ बच्चन हुए परेशान, फैंस से पूछा- 'मेरे लिए कोई दूसरी जॉब है'?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 10 Aug 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने विचार फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। बिग बी हाल ही में कोरोना को मात देकर वापस अपने घर लौटे हैं। लेकिन घर लौटने के बाद उन्हें काम की चिंता सताये जा रही है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए बताया है कि उन्हें कुछ चिंताएं सता रही हैं, इसी वजह से वे थोड़े परेशान चल रहे हैं।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग में लिखते हैं, 'इस बात में कोई दो राय नहीं कि कई तरह की परेशानियां और चिंता हैं। सरकारी अधिकारियों ने तो निर्धारित कर दिया था कि 65 से ज्यादा उम्र वाले लोग काम के लिए बाहर नहीं जा सकते। मेरे जैसे लोगों के लिए तो ये पैक अप जैसा है।'
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : ट्विटर
इसके बाद अमिताभ बच्चन लिखते हैं कि वह खुश हैं कि कोर्ट ने 65 साल से ज्यादा उम्र वालों को शूटिंग की इजाजत दे दी है। लेकिन उन्हें लगता है कि कोर्ट और कानूनी प्रक्रिया में बहुत समय लगता है। तो ऐसे में बिग बी फैंस से अपने लिए कोई दूसरी जॉब के बारे में पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि पिछले दिनों एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा था- आप गरीबों में दान क्यों नहीं करते हैं। मुझे विश्वास है कि आपके वॉलेट में काफी प्यार और भगवान की कृपा है। उदाहरण सेट करना चाहिए। बोलना आसान होता है, लेकिन उदाहरण बनना ज्यादा मायने रखता है। बिग बी ने इसका बखूबी जवाब भी दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन ने जवाब देते हुए लिखा, 'लॉकडाउन के वक्त रोजाना 5000 लोगों को लंच और डिनर करवाया है। मुंबई से जा रहे 12000 प्रवासी मजदूरों को जूते-चप्पल दिए हैं। बिहार और यूपी पहुंचाने के लिए मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम किया है। 2009 में तो पूरी ट्रेन मजदूरों के लिए बुक की गई थी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।