हिंदी सिनेमा के 'शहंशाह' कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग हर उम्र के लोगों के बीच देखने को मिलती है। उनकी फिल्में उम्र दराज लोगों के साथ साथ बच्चे भी पसंद करते हैं। अमिताभ ने 'भूतनाथ' जैसी कुछ ऐसी फिल्मों में भी काम किया है, जो स्पेशली बच्चों के लिए बनी हैं। लेकिन क्या आप कभी सोच सकते हैं कि अमिताभ से मिलने के लिए एक बच्चा उनकी सारी सिक्योरिटी को तोड़ दें। जी हां, ऐसा अमिताभ बच्चन के साथ सच में हुआ है और उन्होंने यह किस्सा अपने एक ब्लॉग में बताया है।
Amitabh Bachchan: तोड़ी बिग बी के घर की सिक्योरिटी, घर में घुसा और फिर...छूने लगा अमिताभ के पैर... देखें फोटोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने बंगले के बाहर अपने फैंस से मुलाकात करते हैं और यहां पर अभिनेता की एक झलक पाने के लिए ढेर सारे लोग नजर आते हैं। लेकिन अब अमिताभ बच्चन ने एक वाक्या बताया है, जिसमें एक चार साल का बच्चा अमिताभ की सिक्योरिटी को तोड़ देता है और भागकर उनके पैर छूता है। इस घटना का जिक्र करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'और यह 4 साल का बच्चा डॉन देखने के बाद मुझसे मिलने सीधा इंदौर से आ पहुंचा। उसने इसी फिल्म की बातें कीं... डायलॉग्स, एक्टिंग, मेरी लाइनें वगैरह। मुझसे मिलने की उसकी पुरानी इच्छा पूरी हुई तो रो पड़ा और मेरे पैरों में झुक गया, जो मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है और मुझे इससे चिढ़ है।'
Shreya Ghoshal: अब कभी सुनाई नहीं देगी श्रेया की आवाज? कॉन्सर्ट के बाद हुआ था हादसा, खुद बताई उस रात की बात
इसके आगे अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'लेकिन घेरा तोड़ के भाग कर आने पर मैंने उसे तसल्ली दी, उसने मेरी जो पेंटिंग्स बनाई थीं उनपर ऑटोग्राफ दिया और उसके पिता का मुझे लिखा खत भी पढ़ा। शुभचिंतकों के इमोशन कुछ ऐसे ही होते हैं। इसे देखकर, मैं जब अकेला होता हूं तो अक्सर सोचने लगता हूं कि यह सब मेरे ही साथ क्यों? कैसे? कब?
Shehnaaz Gill: शेर का बच्चा देख शहनाज गिल का हुआ बुरा हाल, देखते ही भाग खड़ी हुईं एक्ट्रेस
अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट का बात करें तो अभिनेता 80 साल के हो चुके हैं लेकिन अब भी सिनेमा की दुनिया में सक्रिय हैं। उनकी फिल्म 'ऊंचाई' सिनेमाघरों में लगी हुई है, जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए हैं।