फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोलैंड में पिता को सम्मान मिलने पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

Sun, 15 Nov 2020 06:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 15 Nov 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Father Harivansh Rai Bachchan Honoured With On The Occasion Of Diwali At wroclaw Pouland
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram: amitabhbachchan

बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के लिए दिवाली का दिन खुशियां लेकर आया। दिवाली के मौके पर अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन को सम्मान मिला है। जिसकी खुशी अमिताभ ने अपने फैंस के साथ साझा की है।

Amitabh Bachchan Father Harivansh Rai Bachchan Honoured With On The Occasion Of Diwali At wroclaw Pouland
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन ने अब अपने पिता को सम्मान मिलने वाली बात भी फैंस के साथ साझा की है। अमिताभ अपने दिवंगत पिता को मिले इस सम्मान से बेहद खुश और भावुक भी नजर आए।

Amitabh Bachchan Father Harivansh Rai Bachchan Honoured With On The Occasion Of Diwali At wroclaw Pouland
पिता हरिवंश राय बच्चन के साथ अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में हरिवंश राय बच्चन की व्रोकला में लगी स्टैच्यू के सामने स्पेशल दीया रखा गया है। तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'व्रोकला में बाबूजी के स्टैच्यू के सामने स्पेशल दीया रखकर उन्हें सम्मान दिया गया। ये एक गौरव की बात है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Father Harivansh Rai Bachchan Honoured With On The Occasion Of Diwali At wroclaw Pouland
पोलैंड में हरिवंश राय बच्चन के नाम पर चौराहा - फोटो : instagram/amitabhbachchan

अमिताभ के इस पोस्ट पर अब उनके फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों अमिताभ ने पिता के नाम पर पोलैंड में चौराहे का नाम पड़ने की जानकारी दी थी। इस बात को साझा करते हुए बिग बी काफी इमोशनल भी हुए थे। दशहरे के मौके पर अमिताभ ने ये बात फैंस के साथ साझा की थी।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Father Harivansh Rai Bachchan Honoured With On The Occasion Of Diwali At wroclaw Pouland
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram/amitabhbachchan

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन जाने माने कवि थे। उनकी कविताओं को लोग आज भी काफी पसंद भी करते हैं। अमिताभ भी अक्सर अपने पिता की कविताओं को गुनगुनाते रहते हैं। वहीं पिछले साल दिसंबर में पोलैंड के एक चर्च में हरिवंश राय बच्चन के लिए प्रार्थना रखी गई थी। बिग बी वहां की जनता का यह प्यार देख इमोशनल हो गए थे। उन्होंने प्रार्थना की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

पढ़ें: Suraj Pe Mangal Bhari Review: सिनेमा का शनीचर कटा पर दिलजीत, मनोज की पिक्चर पर राहु की नजर टेढ़ी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed