बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं। अक्सर वह देश के मुद्दों पर अपने विचार लोगों से साझा करती हैं। दिवाली के मौके पर कई शहरों में बैन के बावजूद पटाखे जलाए गए। दिल्ली सहित कई जगहों पर प्रदूषण खतरनाक स्तर से भी ऊपर पहुंच गया। हालांकि कई लोगों ने पटाखे न जलाकर पर्यावरण का ध्यान रखा। अब कंगना ने भी पटाखे फ्री दिवाली मनाने का समर्थन किया। इसके साथ ही उन्होंने क्रिसमत और ईद पर भी अपनी बात रखी है।
पटाखा फ्री दिवाली के समर्थन में कंगना रणौत, ईद और क्रिसमस पर लिबरल्स से मांगी राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कभी कांग्रेस के नेता रहे शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, 'अगर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए दिवाली अब पटाखों के बिना मनाई जा रही है तो धरती को बचाने के लिए क्रिसमस भी बिना पेड़ काटे मनाया जाना चाहिए। सुनिश्चित करें कि हर लिबरल ये ट्वीट देखे और अपना पक्ष रखे।'
इस पर कंगना रणौत ने जवाब देते हुए लिखा, 'चलो पटाखों के बिना दिवाली, पेड़ों को काटे बिना क्रिसमस और जानवरों पर क्रूरता किए बिना ईद मनाएं। क्या सभी लिबरल्स मुझसे सहमत हैं? यदि नहीं तो यह देखना आसान है कि आप क्या चाहते हैं लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि आप जो चाहते हैं वो क्यों चाहते हैं। अपने आपसे पूछें कि आपकी इन गहरी इच्छाओं के पीछे का क्या कारण है।'
Let’s make Diwali crackers free, Christmas trees beheading free and Eid animal cruelty free.... do all woke liberals agree with me?
If not then it’s easy to see what you want but not clear why you want what you want. Ask yourself what is the reason behind your dark desires ... https://t.co/ksX7SLML43
बीते दिनों कंगना के भाई अक्षत रणौत शादी के बंधन में बंध गए थे। इस मौके पर राजस्थान में शादी का भव्य कार्यक्रम रखा गया था। इस शाही शादी पर कंगना ने दिल खोलकर खर्च किया था। सजावट से लेकर शादी के कपड़ों तक की खूब चर्चा रही।
दिवाली के मौके पर कंगना ने ट्वीट किया था कि दीपावली के दिन महालक्ष्मी घर आती है, हमारे घर भी देवी आ रही है। आज हमारी भाभी पहली बार अपने घर आ रही हैं। इस रस्म को अंदरेरा कहते हैं। सबको दीपावली की शुभकामनाएं।
Suraj Pe Mangal Bhari Review: सिनेमा का शनीचर कटा पर दिलजीत, मनोज की पिक्चर पर राहु की नजर टेढ़ी