बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की जोड़ी इन दिनों पसंदीदा जोड़ी बनी हुई है। दोनों दुबई में हनीमून मना रहे हैं। शादी के बाद नेहा कक्कड़ की यह पहली दिवाली थी। पति के साथ उन्होंने दुबई में ही दिवाली सेलिब्रेट किया।
शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने मनाई पहली दिवाली, दुबई में पति के साथ रोमांटिक अंदाज में आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की जोड़ी इन दिनों पसंदीदा जोड़ी बनी हुई है। दोनों दुबई में हनीमून मना रहे हैं। शादी के बाद नेहा कक्कड़ की यह पहली दिवाली थी। पति के साथ उन्होंने दुबई में ही दिवाली सेलिब्रेट किया।
नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली की फोटो साझा की हैं। तस्वीर में दोनों की जोड़ी देखते ही बनती है। कैप्शन में नेहा कक्कड़ ने लिखा- ‘हमारी पहली दिवाली साथ में और बेहद खास वाली भी। सभी को दिवाली की बधाई। सभी का भगवान भला करे।‘
नेहा द्वारा साझा की गई तस्वीरों पर रोहनप्रीत ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- ‘मेरा नोना, नोना पुत सोहणा सोहणा बाबू।‘ नेहा के पोस्ट पर रोहनप्रीत के इस कमेंट को फैंस के ढेरों लाइक्स मिल रहे हैं।
नेहा के अलावा रोहनप्रीत ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं। रोहनप्रीत ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीरों में दंपति की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। लुक्स की बात करें तो इस दौरान नेहा ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है। जिस पर गुलाबी रंग का वर्क है। वहीं रोहनप्रीत ने गुलाबी रंग का कुर्ता पहना हुआ है।
बता दें नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्तूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।
A post shared by Rohanpreet Singh (@rohanpreetsingh)