फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौमित्र चटर्जी ने दीं एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में, सत्यजीत रे के साथ की थीं ये 14 फिल्में

Sun, 15 Nov 2020 02:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 15 Nov 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Soumitra chatterjee films with director Satyajit Ray
सौमित्र चटर्जी - फोटो : instagram/historycelebs

दिग्गज बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। 15 नवंबर को दोपहर 12.15 बजे सौमित्र चटर्जी ने अंतिम सांस ली। छह अक्तूबर को उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव हो गया था लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी।  सौमित्र चटर्जी की गिनती बंगाली सिनेमा के बड़े अभिनेताओं में से होती है। उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्में कीं। चलिए बताते हैं उनकी इन्हीं 14 फिल्मों के बारे में।

Soumitra chatterjee films with director Satyajit Ray
अपूर संसार, देवी - फोटो : instagram/historycelebs

अपूर संसार
सौमित्र चटर्जी ने फिल्म अपूर संसार से डेब्यू किया था। 1959 में रिलीज हुई इस फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक सत्यजीत रे थे। फिल्म में सौमित्र चटर्जी, शर्मिला टैगोर, आलोक चक्रवर्ती और स्वप्न मुखर्जी की मुख्य भूमिका थी।
 
देवी
1960 में सत्यजीत रे के निर्देशन में सौमित्र चटर्जी ने अगली फिल्म देवी की। इस फिल्म के लेखक भी सत्यजीत रे ही थे। फिल्म में मुख्य भूमिका सौमित्र चटर्जी और शर्मिला टैगोर ने निभाई।

Soumitra chatterjee films with director Satyajit Ray
सौमित्र चटर्जी - फोटो : instagram/historycelebs

तीन कन्या
1961 में रिलीज हुई फिल्म तीन कन्या रविंद्रनाथ टैगोर की एक लघुकथा पर आधारित थी। इसमें चंदन बनर्जी, अनिल चटर्जी, नृपति चट्टोपाध्याय, सौमित्र चटर्जी, अपर्णा सेन और गीता डे मुख्य भूमिका में थे।

अभिजन
अभिजन साल 1962 में रिलीज हुई थी। इसी नाम से प्रकाशित हुई उपन्यास पर यह फिल्म आधारित थी। फिल्म में सौमित्र चटर्जी के साथ वहीदा रहमान, रुमा गुहा ठाकुरता, रबि घोष और अरुण रॉय ने अहम किरदार किए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Soumitra chatterjee films with director Satyajit Ray
सौमित्र चटर्जी - फोटो : instagram/historycelebs

चारुलता
चारुलता साल 1964 में रिलीज हुई थी। फिल्म के मुख्य कलाकार सौमित्र चटर्जी, मधाबी मुखर्जी, सैलेन मुखर्जी और स्यामल घोषाल थे।
 
कापुरुष
1965 में फिल्म कापुरुष रिलीज हुई थी। फिल्म के मुख्य कलाकारों में सौमित्र चटर्जी, मधाबी मुखर्जी और हरधन बंदोपाध्याय थे।

विज्ञापन
Soumitra chatterjee films with director Satyajit Ray
सौमित्र चटर्जी - फोटो : instagram/historycelebs

अरान्येर दिन रात्रि
1970 में रिलीज हुई अरान्येर दिन रात्रि फिल्म सुनील गंगोपाध्याय के उपन्यास पर बनाई गई थी। फिल्म में सौमित्र चटर्जी, सुभेंदु चटर्जी, समित भांजा, रबि घोष, काबेरी बोस, अपर्णा सेन, शर्मिला टैगोर और सिमी गरेवाल अहम किरदार में थे।

अशनि संकट
सत्यजीत रे की फिल्म अशनि संकट विभूतिभूषण बंदोपाध्याय के उपान्यास पर बनी है। यह फिल्म 1973 में आई थी। फिल्म के मुख्य कलाकार में सौमित्र चटर्जी, बोबिता और संध्या रॉय थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed