पटाखे के पैकेट पर परिणीति चोपड़ा की तस्वीर देख फैन ने पूछा सवाल, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिणीति चोपड़ा को टैग करते हुए दीपक कालभोर नाम के यूजर ने लिखा, 'परिणीति पता नहीं था कि आप इस ब्रांड को भी एंडोर्स कर रही थीं।' इस पर परिणीति कहां पीछे रहने वाली थीं और मजेदार जवाब दिया।
परिणीति ने जवाब देते हुए लिखा, 'हाहाहा लेकिन कृपया पटाखे ना फोड़ें। आपके लिए दीवाली सुरक्षित और शांत हो।' इसके सात ही उन्होंने #PollutionFree #SayNoToCrackers का इस्तेमाल किया।
Hahahha 💕 But please don’t burst crackers! Have a safe and quiet diwali 💕 #PollutionFree #SayNoToCrackers https://t.co/kXAXFhcFGQ
बता दें कि परिणीति ने यशराज फिल्म्स में बतौर इंटर्न काम करना शुरू किया था। साल 2011 में परिणीति ने रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' में साइड रोल किया। उनकी अदाकारी को खूब पसंद भी किया गया। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'इशकजादे' में बतौर मुख्य कलाकार डेब्यू किया।
परिणीति की फिल्म संदीप और पिंकी फरार बनकर तैयार है। फिल्म में परिणीति, अर्जुन कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। लॉकडाउन की वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी। इसके अलावा उनकी फिल्म द गर्ल ऑन ट्रेन पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज पर है। इस फिल्म की अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)