अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म 'झुंड' रिलीज होने से पहले कानूनी पचड़े में पड़ गई है। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर नागराज मंजुले, टी सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार और अमिताभ बच्चन को कॉपीराइट उलंघन के तहत फिल्ममेकर नंदी चिन्नी कुमार ने नोटिस भेजा है।
अमिताभ की फिल्म पर चोरी का आरोप और प्रेग्नेंसी पर कल्कि के खुलासे सहित, पढ़े पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलामन खान के साथ हमेशा उनका साया बनकर रहने वाले बॉडीगार्ड शेरा खुद भी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। सलमान और शेरा के इस रिश्ते को अब 25 साल बीत चुके हैं। जैसे-जैसे ये रिश्ता पुराना होता गया इसमें उतनी ही मजबूती आती गई। अब इसकी 25वीं सालगिरह पर सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है।
25 साल का हुआ सलमान और शेरा का रिश्ता, इस वजह से सुहैल ने चुना था बॉडीगार्ड
अमेरिकी संसद में जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार के हालात पर भारत की वरिष्ठ स्तंभकार सुनंदा वशिष्ठ ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि भारत के बिना कोई कश्मीर नहीं है। सुनंदा के इस बयान की खूब तारीफ हो रही है। इस बीच एक्टर अनुपम खेर ने भी सुंनदा की दमदार स्पीच पर ट्वीट किया है।
अमेरिका में कश्मीरी हिंदुओं पर सुनंदा वशिष्ठ की स्पीच पर अनुपम खेर का बयान, कहा- आतंक का शिकार...
बॉलीवुड की सबसे हॉट न्यूबी एक्ट्रेस, तारा सुतारिया कभी अपने अंदाज से मन मोह लेती हैं तो कभी इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। करण जौहर की बहुचर्चित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाली तारा फैशन के मामले में भी हिट हैं। हालांकि, कभी-कभी 'फैशन डिजास्टर' जैसी गलती कर बैठती हैं और ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। हाल ही में तारा ने सोशल मीडिया पर बार-बार खुद के ट्रोल होने को लेकर जवाब दिया है।
तारा सुतारिया के बारे में भद्दे कमेंट्स पढ़ ऐसा होता है माता-पिता का रिएक्शन, बोलीं- ये तो मेरे...
बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकलां ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है तब से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ी बात बोली है। कल्कि केकलां ने बताया है कि शुरुआत के दो महीने तक उन्हें खुद के प्रेग्नेंट होने का पता ही नहीं था, लेकिन जब उन्होंने अपने अजन्मे बच्चे की पहली बार दिल की धड़कन सुनी तो वह रोमांचित हो गईं। इसके अलावा कल्कि केकलां ने अपनी शादी को लेकर भी बड़ी बात बोली है।
कल्कि का खुलासा अपनी प्रेग्नेंसी से थीं अंजान, कहा, 'सिर्फ इसलिए शादी नहीं करना चाहते...'