{"_id":"5cdff621bdec22076d205243","slug":"amitabh-bachchan-film-sharabi-35-years-completed-here-some-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"35 साल पहले 'शराबी' के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था हादसा, मजबूरी में करना पड़ा था ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
35 साल पहले 'शराबी' के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था हादसा, मजबूरी में करना पड़ा था ये काम
अमिताभ बच्चन उन गिने-चुने एक्टर्स में से एक हैं जो हर दिन किसी ना किसी फिल्म की एनिवर्सिरी सेलिब्रेट करते हैं। इन फिल्मों के दौरान कई बार उन्हें हादसे का भी शिकार होना पड़ा। 35 साल बाद अमिताभ ने एक ऐसे ही हादसे का जिक्र किया जिसके बारे में कम ही लोगों को पता होगा।
2 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ की बेहतरीन फिल्मों की बात की जाए तो उनमें शराबी का जिक्र जरूर आता है। 18 मई 1984 के दिन शराबी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेट पर ही उनके हाथ पर दीवाली बॉम्ब गिर गया था। इस हादसे में अमिताभ का हाथ पूरी तरह से जल गया था।
3 of 5
Shatrughan Sinha and Amitabh Bachchan
- फोटो : twitter
एक इंटरव्यू में अमिताभ ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि 'मेरे हाथ का पूरी तरह से भर्ता बन गया था। वो बिल्कुल कच्चे-पक्के तंदूरी चिकन के जैसा लग रहा था। मेरे हाथ का हर एक हिस्सा गल गया था लेकिन मैंने अपना काम नहीं छोड़ा। शूटिंग कैंसिल करना संभव नहीं था। इस वजह से मैंने जले हुए हाथ के साथ ही पूरी फिल्म की शूटिंग की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ ने चोट को छुपाने का तरीका खोज निकाला और अपना हाथ जेब में रखे रहे। बाद में वही उनका स्टाइल बन गया। ट्विटर पर जब एक फैन ने अमिताभ से इस हादसे का जिक्र किया तो उन्होंने लिखा- 'बिल्कुल सही'। बता दें कि फिल्म में अमिताभ के साथ जया प्रदा, स्मिता पाटिल और ओम प्रकाश मुख्य भूमिका में थे। इसे प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन
5 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
फिल्म से जुड़ा एक किस्सा अमिताभ ने शेयर करते हुए बताया था कि शराबी का आइडिया प्रकाश मेहरा को साल 1983 में आया था। उस वक्त वो और प्रकाश मेहरा वर्ल्ड टूर कर रहे थे। फ्लाइट में प्रकाश मेहरा ने कहा कि क्यों ना बाप-बेटे के रिश्ते पर एक फिल्म बनाएं जिसमें बेटा शराबी हो। बस फिर क्या था प्रकाश मेहरा इस फिल्म में जुट गए और अगले ही साल ये सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।