सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन के दोस्त ने अनदेखा करने का लगाया आरोप, बिग बी ने यूं दिया मजेदार जवाब

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 05 Oct 2020 04:03 AM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan friend says you are ingnoring me
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय रहने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद से अमिताभ बच्चन फिर से काम में जुट गए हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी वो 12 से 15 घंटे काम करते हैं। इसी दौरान उनके साथ एक ऐसा वाक्या हुआ जिसका जिक्र वो ट्विटर पर किए बिना नहीं रह पाए।

Trending Videos
Amitabh bachchan friend says you are ingnoring me
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @SrBachchan

अमिताभ बच्चन ने अपने दोस्त के साथ का ये मजेदार किस्सा साझा किया है। बिग बी काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि एक दिन उनके एक दोस्त ने उन्हें अनदेखा करने की बात कही। जिसका अमिताभ बच्चन ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan friend says you are ingnoring me
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan

अमिताभ ने लिखा कि- ‘उन्होंने मुझसे कहा, अमित जी, you are ignoring me (आप मुझे अनदेखा कर रहे हैं).
मित्र हैं मेरे, सोचा उत्तर दे दूं। तो मैंने कहा- भैया, 12, 15 घंटे काम करने के बाद केवल snoring (खर्राटे लेना) का समय मिलता है ignoring (अनदेखा करना) का नहीं।‘

Amitabh bachchan friend says you are ingnoring me
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन इन दिनों छोटे पर्दे पर कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 12 प्रस्तुत कर रहे हैं। तीसरे सीजन को छोड़ दें तो अमिताभ ने इस शो के सभी सीजन होस्ट किए हैं। तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। कौन बनेगा करोड़पति से अमिताभ का खास लगाव रहा है। जब उनका करियर ढलान पर था तब कौन बनेगा करोड़पति ने उन्हें फिर से उसी ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

विज्ञापन
Amitabh bachchan friend says you are ingnoring me
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram/amitabhbachchan

गौरतलब है कि कोरोना काल में अमिताभ बच्चन सहित परिवार के अन्य सदस्य कोविड 19 संक्रमित हो गए थे। अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद सभी का कई दिनों तक इलाज चला। हालांकि सभी ने इस महामारी का डटकर मुकाबला किया और इसे हरा ही दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed