इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल अक्सर अपने पिता की याद में तस्वीरें साझा करते रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर से इरफान की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है। तस्वीर में इरफान खान, बाबिल को गोद में लिए हुए हैं।
इरफान खान की याद में बेटे बाबिल ने साझा किया भावुक पोस्ट, लिखा- ‘मौत केवल एक शुरुआत है’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबिल कई मौकों पर अपने पिता को याद करते रहते हैं। कभी वो उनकी याद में तस्वीर पोस्ट करते हैं तो कभी अपने दिल की बात कहते हैं। हालिया पोस्ट में बाबिल ने लिखा कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए पिता से प्रेरणा मिलती है और वो उन्हें हमेशा याद आते हैं।
बाबिल खान ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मौत उन लोगों के लिए दर्दनाक होती है जो आपके दिल के सबसे करीब हों, लेकिन आपने मुझे सिखाया कि मौत केवल एक शुरुआत है। इसलिए मैं यहां अपने मन में आपकी जिंदगी को सेलिब्रेट कर रहा हूं। मैं 'द बीटल्स' के गाने सुन रहा था लेकिन आपने मुझे 'द डोर्स' का जुनून चढ़ा दिया और हम साथ में गाया करते थे। मैं अभी भी वो गाने गाता हूं और तब आपको महसूस करता हूं।'
A post shared by Babil (@babil.i.k) on
बता दें कि लॉकडाउन से कुछ दिनों पहले बाबिल लंदन से भारत आए थे। हाल ही में वो लंदन के लिए रवाना हुए। अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, 'लंदन जा रहा हूं। एक और साल। पिछली बार लगभग इसी समय में गया था और बाबा तब वहीं थे। इस बार अजीब लग रहा है।'
बाबिल के इस पोस्ट पर उनकी मां और इरफान की पत्नी सुतापा सिकदार ने भी कमेंट किया। उन्होंने कमेंट में अपने बेटे को शुभकामनाएं दीं। सुतापा ने लिखा, 'जाओ बेटा। लोगों के दिल और आत्मा को जीतो। रात की रानी की खुशबू आपको हमेशा रास्ता दिखाती रहे और आप सकुशल घर वापस लौटें।'