सब्सक्राइब करें

एम्स पैनल ने सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की थ्योरी की थी खारिज, अब दिवंगत अभिनेता की बहन ने कही ये बात

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 05 Oct 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sushant singh Rajput sister shweta singh kirti on cbi investigation
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : instagram/shwetasinghkirti

सुशांत सिंह राजपूत केस में करीब साढ़े तीन महीने बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने कहा है कि यह हत्या का मामला नहीं है। शनिवार को अपनी रिपोर्ट में एम्स के डॉक्टरों ने इसे आत्महत्या बताया। अब इस पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos
Sushant singh Rajput sister shweta singh kirti on cbi investigation
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : instagram/shwetasinghkirti

श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर सुशांत की तस्वीर के साथ पोस्ट लिखते हुए कहा कि यह मुश्किल घड़ी है। श्वेता ने लिखा कि उन्हें सीबीआई की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने सुशांत की जो तस्वीर साझा की है उस पर लिखा है कि ‘सभी की निगाहें सीबीआई पर हैं।‘
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh Rajput sister shweta singh kirti on cbi investigation
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : instagram/shwetasinghkirti

श्वेता लिखती हैं कि ‘आपके विश्वास की परीक्षा तब होती है जब आप कठिन समय में भी मजबूत और अडिग बने रहते हैं मैं अपने परिवार और प्रशंसकों से अपील करती हूं कि भगवान में विश्वास रखें और दिल से प्रार्थना करें। प्रार्थना करें कि सच्चाई सामने आ जाए।‘
 

Sushant singh Rajput sister shweta singh kirti on cbi investigation
सुशांत सिंह के पिता के वकील विकास सिंह - फोटो : एएनआई

सुशांत का परिवार अभी तक इसे हत्या का मामला बताता आया है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने रविवार को कहा कि वह सीबीआई को सौंपी गई एम्स की चिकित्सीय कानूनी राय से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हम सीबीआई प्रमुख से मामले में नई फॉरेंसिक टीम गठित करने की मांग करेंगे।‘ 

विज्ञापन
Sushant singh Rajput sister shweta singh kirti on cbi investigation
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह - फोटो : एएनआई

वरिष्ठ वकील ने कहा कि विशेषज्ञ टीम अभिनेता के शरीर की अनुपस्थिति में निर्णायक राय कैसे दे सकती हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी ऐसी अधूरी है जिसमें मौत का वक्त तक नहीं है, इसके आधार पर किए गए किसी दावे को कितना उचित माना जाए। बता दें कि एम्स पैनल की छह सदस्यीय टीम ने सुशांत को जहर देने और गला दबाने की अटकलों को भी खारिज कर दिया। डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा कि हमें विसरा रिपोर्ट में जहर या ड्रग्स के कोई नमूने नहीं मिले। मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed