सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार की राह पर चल रहा बेटा आरव, ट्विंकल खन्ना ने तस्वीर साझा कर कही ये बात

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 05 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Twinkle Khanna shares proof of son Aarav being a good chef
अक्षय कुमार, आरव, ट्विंकल खन्ना - फोटो : instagram/twinklerkhanna

अक्षय कुमार के बेटे आरव लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। हालांकि कभी कभी वो फोटोग्राफर्स के कैमरे में कैद हो जाते हैं। आरव किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं इसका तो उन्होंने खुलासा नहीं किया है लेकिन एक मामले में वो जरूर अपने पिता अक्षय कुमार को फॉलो कर रहे हैं।

 

Trending Videos
Twinkle Khanna shares proof of son Aarav being a good chef
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : instagram/twinklerkhanna

दरअसल अक्षय की तरह आरव भी बहुत अच्छा खाना बना लेते हैं। ट्विंकल खन्ना ने इस बार बेटे द्वारा बनाई गई केक की तस्वीर साझा की है। ट्विंकल को किताबों का बेहद शौक है। ऐसे में उन्होंने एक किताब के साथ केक की तस्वीर पोस्ट की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Twinkle Khanna shares proof of son Aarav being a good chef
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

ये पहली बार नहीं है जब आरव ने खाना बनाया हो। इससे पहले भी ट्विंकल खन्ना बेटे के हाथ का बना खाना साझा कर चुकी हैं। बता दें कि अक्षय कुमार खुद भी अच्छे कुक हैं। फिल्मों में आने से पहले अक्षय थाईलैंड में रेस्टोरेंट में काम करते थे।

Twinkle Khanna shares proof of son Aarav being a good chef
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

बीते दिनों अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें ट्विंकल कहती हैं कि 'हमारे घर में हमारा बेटा बेस्ट कुक है। वो राजमा से लेकर पिज्जा तक सब बना लेता है।' उसके बाद अक्षय कहते हैं कि 'हां वो वाकई बहुत अच्छा खाना बनाता है। उसके बाद सेकेंड बेस्ट कुक मैं हूं।' अक्षय ट्विंकल की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि 'इन्हें केवल कहानियां बनाने आता है।'

विज्ञापन
Twinkle Khanna shares proof of son Aarav being a good chef
अक्षय कुमार - फोटो : ट्विटर- @AkshayKumar

गौरतलब है कि बॉलीवुड ड्रग्स मामले में हाल ही में अक्षय कुमार ने कहा कि, 'सुशांत के निधन के बाद से ऐसे बहुत मुद्दे सामने आए हैं जिन्होंने हमें भी उतना ही दुख दिया है, जितना आप सभी को। इन मुद्दों ने हमें अपने खुद के गिरेबान में झांकने को मजबूर किया है। हमारे इंडस्ट्री की ऐसी बहुत सी खामियों को देखने पर मजबूर किया है जिन पर ध्यान जाना बहुत जरूरी है जैसे ड्रग्स के बारे में आज कल बात हो रही है। मैं आज दिल पर हाथ रखककर झूठ कैसे बोल दूं कि ऐसा नहीं होता। जरूर होता है जैसे हर प्रोफेशन में होता होगा। लेकिन ऐसा नहीं है कि इसमें हर इंसान शामिल होता हो। ऐसा नहीं हो सकता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed