अनुष्का शर्मा इन दिनों विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं। इस बीच अनुष्का पूरी तरह रिलैक्स करने के मूड में हैं। उन्होंने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की है।
प्रेग्नेंसी के दौरान आराम के मूड में दिखीं अनुष्का शर्मा, साझा की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में अनुष्का शर्मा मुस्कुरा रही हैं और हवा की वजह से उनके बाल उनके चेहरे पर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ अनुष्का ने ब्लैक एंड व्हाइट दिल का इमोजी पोस्ट किया है। उनकी इस तस्वीर को प्रशंसकों और दूसरे सितारों के खूब लाइक्स मिल रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
कुछ दिनों पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के लिए रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू की टीम ने एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया था। यह पार्टी समंदर किनारे रखा गया। जिसमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक दूसरे को केक खिलाते दिखे। पार्टी में अनुष्का बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बताया था कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। अनुष्का और विराट ने अपने पोस्ट में लिखा था कि 'और फिर हम तीन होंगे। जनवरी 2021 में नन्हा मेहमान आने वाला है।'
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने हाल ही में पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के कमेंट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की परफॉर्मेंस को लेकर अनुष्का शर्मा पर कमेंट किया था। अनुष्का शर्मा ने लिखा-‘मिस्टर गावस्कर आपका यह कमेंट अच्छा नहीं लगा। मैं आपको जवाब देना चाहती हूं। आपने मेरे पति पर कटाक्ष के साथ मेरा नाम लिया। मैं यह जानती हूं कि आप सालों से क्रिकेटर्स की निजी जिंदगी का सम्मान करते हैं। आपको नहीं लगता मैं भी इसकी हकदार हूं।‘